‘सेवाज्ञ फाउंडेशन’ की ‘युवा धर्म संसद’ में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी विशेष आकर्षण बनी !

Article also available in :

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिज्ञासु।

उज्जैन (मध्य प्रदेश) – ‘सेवाज्ञ संस्थानम (सेवाज्ञ फाउंडेशन)’ की ओर से यहां गीताभवन में आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ के अंतर्गत पुस्तक-प्रदर्शनी में सनातन संस्था की ओर से ज्ञानवर्धक ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी में सनातन के विविध विषयों पर अनेक भाषाओं में प्रकाशित बहुमूल्य ग्रंथ प्रदर्शित किए गए थे।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा, विभिन्न क्षेत्रों के विचारक तथा देशभर से आए सैकडों युवा प्रतिनिधियों ने सनातन संस्था के प्रदर्शनी कक्ष का अवलोकन किया। श्री प्रवीण शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर समाज एवं नई पीढी को धर्म और संस्कृति से जोडने के लिए संस्था द्वारा चलाए जा रहे उपक्रमों में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
यह प्रदर्शनी युवाओं को उनकी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जडों से जोडने में महत्त्वपूर्ण सिद्ध हुई।

Leave a Comment