रायपुर (छत्तीसगढ) में ‘शदाणी दरबार’के नारीशक्ति सम्मेलन में सनातन संस्था के सद्गुरुद्वयी का मार्गदर्शन

Article also available in :

भारतीय संस्कृति में स्त्री धर्म पालन और साधना का महत्त्व ! – श्रीसत्‌शक्ति (श्रीमती) बिंदा नीलेश सिंगबाळ

रायपुर (छत्तीसगढ) में ‘शदाणी दरबार’की ओर से २० जुलाई २०२६ को ‘नारीशक्ति सम्मेलन’ आयोजित किया गया था । इस सम्मेलन में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले की आध्यात्मिक उत्तराधिकारी श्रीसत्‌शक्ति (श्रीमती) बिंदा नीलेश सिंगबाळ और श्रीचित्‌शक्ति (श्रीमती) अंजली मुकुल गाडगीळजी ने उपस्थितों का मार्गदर्शन किया । इस लेख के मार्गदर्शन सूत्र केवल सिंधी समाज के भाई-बहनाें के लिए नहीं हैं अपितु वे सूत्र हम सभी के लिए उपयुक्त हैं । इस भाव से लेख पढकर उसके सूत्र आचरण में लाकर गुरुकृपा के पात्र बनेंगे ।

श्रीसत्‌शक्ति (श्रीमती) बिंदा नीलेश सिंगबाळ

१. स्त्री धर्म क्या है ?

भगवान श्रीकृष्ण, शदाणी दरबार की गुरुपरंपरा एवं सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के श्रीचरणों में साष्टांग वंदन ! आज पूज्य माता साहिब हासीदेवीजी का स्मरण करते हुए हम भारतीय संस्कृति की ‘नारीशक्ति’के वास्तविक स्वरूप एवं वर्तमान काल में अपने कर्तव्यों पर विचार करेंगे ।

हमारी सनातन संस्कृति में स्त्री को ‘गृहलक्ष्मी’ एवं ‘शक्ति’ का स्वरूप माना गया है । स्त्री-धर्म का अर्थ ‘केवल घर का काम करना’, यही नहीं है, अपितु स्वयं के आचरण, त्याग और संस्कार से संपूर्ण कुटुंब को धर्म के मार्ग पर चलाना है । परिवार की नींव एक स्त्री ही होती है । एक पुरुष घर बनाता है; परंतु एक स्त्री चैतन्य और भक्ति द्वारा उसे ‘मंदिर’ बनाती है । स्त्री धर्म के कुछ सरल और व्यावहारिक उदाहरण समझ लेंगे ।

१ अ. सात्त्विक दिनचर्या

सवेरे जल्दी उठकर घर में स्वच्छता करना, दीप जलाना और घर का वातावरण पवित्र बनाना ।

१ आ. भावपूर्ण भोजन बनाना

रसोई बनाते समय ईश्वर का नामजप करना । जब मां नामजप करते हुए रसोई बनाती है, तब वह केवल अन्न नहीं रहता, अपितु  परिवार के लिए ‘प्रसाद’ बन जाता है, जिससे बच्चों के विचार सात्त्विक होते हैं ।

१ इ. संस्कार देना

बच्चों को केवल भौतिक शिक्षा न देते हुए उन्हें हिन्दू परंपरा, संत एवं ‘शदाणी दरबार’के अनमोल विचारों से जोडना ।

राजमाता जीजाबाई के संस्कार, नारीशक्ति के लिए आदर्श !

राजमाता जीजाबाई बालशिवाजी के साथ

हम सभी ने छत्रपति शिवाजी महाराजजी का नाम सुना ही है, जिन्होंने कठिन काल में हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की; परंतु क्या आपको पता है कि उन्हें ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ किसने बनाया ? उनकी मां,  राजमाता जीजाबाई ने !

जब शिवाजी महाराज छोटे थे, तब जीजामाता उन्हें केवल लोरियां नहीं सुनाती थीं, अपितु रामायण, महाभारत के साथ अपने वीरों की शौर्यकथा सुनाती थीं । उन्होंने अपने पुत्र को केवल लाड-प्रेम ही नहीं दिया, अपितु धर्मरक्षा के लिए बचपन में ही उनके हाथ में तलवार दी । आज हमें भी जीजामाता समान अपने बच्चों के ‘प्रथम गुरु’ बनकर उन्हें धर्म और शौर्य का संस्कार देना है ।

 

२. कुंकू लगाना और अलंकार (आभूषण) परिधान करने का आध्यात्मिक महत्त्व

आजकल आधुनिकता की अंधी दौड में अनेक हिन्दू बहनें माथे पर कुंकू (बिंदी) लगाने और पारंपरिक आभूषण पहनने में संकोच करती हैं । सनातन संस्था द्वारा किए गए वैज्ञानिक और आध्यात्मिक शोधन अनुसार स्त्री का यह शृंगार केवल सौंदर्य के लिए नहीं, अपितु वह उसका ‘आध्यात्मिक सुरक्षा कवच’ है ।

२ अ. कुंकू लगाना

माथे के मध्यभाग में ‘आज्ञाचक्र’ होता है । जब हम वहां शुद्ध कुंकू लगाते हैं, तब हमारी एकाग्रता बढती है । कुंकू से सात्त्विक स्पंदन आकर्षित होते हैं और वे महिलाओं के अंदर की शक्ति (दुर्गातत्त्व) जागृत करते हैं । यह नकारात्मक ऊर्जा से हमारी रक्षा करता है ।

२ आ. सुवर्ण एवं रजत अलंकार

सोना और चांदी केवल धातु नहीं हैं । सनातन धर्मानुसार सोने के आभूषणों से ‘तेजतत्त्व’ और ‘चैतन्य’ मिलता है । मंगलसूत्र, चूडियां और पायल, ये शरीर के सर्व ओर एक सुरक्षाकवच निर्माण करते हैं, जिससे वातावरण की अनिष्ट शक्ति ‘स्त्री को प्रभावित नहीं कर सकती ।

इसीलिए बहनों, अपने पारंपरिक शृंगार अभिमान से परिधान करें । यह हमारी पहचान भी है और आध्यात्मिक शक्ति भी ।

 

३. कुलदेवता का महत्त्व और उनका नामजप

शदाणी दरबार एक महान आध्यात्मिक पीठ है, जहां संत शदाराम साहिबजी की दिव्य गुरुपरंपरा का अनमोल चैतन्य हमें निरंतर मिलता है । भगवान झुलेलाल इष्टदेव हैं । इन सभी की कृपा के साथ ही अपनी आध्यात्मिक उन्नति और पारिवारिक सुरक्षा में एक और शक्ति का बडा योगदान होता है और वह है अपनी कुलदेवी अथवा कुलदेवता ।

जिसप्रकार किसी पौधे को हरा-भरा रखने के लिए उसकी जडों को पानी देना आवश्यक होता है, उसीप्रकार अपने परिवार की (कुल की) मूल हमारी कुलदेवी होती है । जब हम पर कोई भी व्यावहारिक अथवा आध्यात्मिक संकट आता है, तब सबसे पहले हमारी कुलदेवी ही तुरंत आकर हमारी रक्षा करती हैं । वे अपने परिवार के सर्व ओर एक सुरक्षाकवच निर्माण करती हैं । इसीलिए प्रतिदिन घर के सभी सदस्यों को, विशेषरूप से महिलाओं को कम से कम १ से २ घंटे अपने कलदेवता का नामजप अवश्य करना चाहिए (उदा. ‘श्री कुलदेवतायै नमः’, ‘श्री भवानीदेव्यै नमः’ अथवा जो कुछ भी आपके कुल का नियम होगा) ।

नामजप कैसे करें ? अधिक जानकारी के लिए पढें … नामजप कौनसा करें ?

 

४. ‘लव जिहाद’से बेटी की रक्षा हेतु उपाय

आज हम देख रहे हैं कि अपनी हिन्दू लडकियों को एक सुनियोजित षड्यंत्र अंतर्गत प्रेम के जाल में फंसाया जा रहा है, जिसे ‘लव जिहाद’ कहा जाता है । अपनी भोली-भाली लडकियां हिन्दू संस्कृति के अज्ञान के कारण पहचान छिपाकर आनेवाले षड्यंत्रकारियों के जाल में फंस जाती हैं और फिर उनका जीवन नरक बन जाता है । इससे हिन्दू लडकियों को बचाने के लिए हमें ‘सजग माता’ बनना होगा ।

४ अ. बेटी की सहेली बनें !

अपनी बेटी के साथ ऐसा संवाद रखें कि वह घर से बाहर की प्रत्येक बात बिना घबराए आपके साथ आदान-प्रदान (शेयर) करेगी । यदि वह कुछ गलत कर रही होगी, तो क्रोध से नहीं अपितु प्रेम और समझदारी से उसे बताएं ।

४ आ. धर्मशिक्षा दें !

जो लडकी अपने हिन्दू धर्म, शौर्यशाली इतिहास और संस्कृति का गौरव जानती है, वह कभी भी किसी भी अन्य धर्मियों के जाल में फंस नहीं सकती । उन्हें बचपन से ही अपने वीर और वीरांगनाओं की कथा सुनाएं ।

४ इ. सतर्क रहें !

लडकियों के भ्रमणभाष संच, समाजमाध्यमों के अकाउंट और उसकी मित्र-सहेलियों पर माता-पिता का ध्यान होना चाहिए । यह गुप्तचरी नहीं, अपितु माता-पिता के सुरक्षा का कर्तव्य है ।

४ ई. स्वरक्षा प्रशिक्षण दें !

बच्चों को केवल कोमल नहीं, अपितु रानी लक्ष्मीबाई समान निडर बनाएं । उन्हें आत्मरक्षा करना अवश्य सिखाएं ।

 

५. धर्मशिक्षा के लिए आवाहन

वर्तमान में हम एक अत्यंत कठिन कालखंड से जा रहे हैं । समाज में तनाव और अधर्म बढ रहा है । हिन्दू संस्कृति की रक्षा के लिए स्वयं को ‘धर्मशिक्षित’ होना होगा । जब तक हम हिन्दू धर्म का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्त्व नहीं समझेंगे, तब तक हम अपनी अगली पीढी को संस्कार नहीं दे पाएंगे । इसी उद्देश्य से सनातन संस्था द्वारा नियमितरूप से ‘ऑनलाईन’ और प्रत्यक्ष ‘सत्संग’ आयोजित किया जाता है, जहां साधना एवं अध्यात्म का सरल मार्गदर्शन मिलता है । इसके साथ ही हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से महिला एवं युवतियों के लिए विशेष ‘धर्मशिक्षा वर्ग’ लिया जाता है, जहां हम हिन्दू धर्म का आचरण कैसे करना चाहिए ? लव जिहाद समान आवाहनों से कैसे बचें ? और स्वरक्षा कैसे करें ? यह सिखाया जाता है । मेरा सभी मां-बहनों से विनम्र आवाहन है कि जब हम धर्मशिक्षित होते हैं, तभी हम एक सुदृढ हिन्दू समाज की निर्मिति कर सकते हैं ।

– श्रीसत्‌शक्ति (श्रीमती) बिंदा नीलेश सिंगबाळ, सनातन संस्था

धर्माचरण एवं साधना द्वारा स्वयं में दुर्गातत्त्व जागृत करें ! – श्रीचित्‌शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळ

श्रीचित्‌शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळ

पवित्र शदाणी दरबार की पावन भूमि को मेरा शतश: प्रणाम ! शदाणी दरबार के ९ वें पीठाधीश्वर, हम सभी के श्रद्धास्थान प.पू. डॉ. युधिष्ठिरलाल महाराजजी के पावन चरणों में मेरा विनम्र अभिवादन ! पूज्य माता साहिब हासीदेवीजी हे केवल एक नाम नहीं साक्षात् भक्ति, सेवा और नारीशक्ति का अद्भुत संगम हैं । उनके पावन स्मरण से ही मन में एक अलौकिक शक्ति का संचार होता है ।

भारतीय संस्कृति में स्त्री को कभी भी ‘अबला’ अथवा ‘निर्बल’ नहीं माना गया है, अपितु वह साक्षात् ‘शक्ति का स्वरूप है । आज हम यहां उसी दुर्गाशक्ति एवं आत्मबल को पुन: जागृत करने के लिए एकत्र आए हैं ।

 

१. नारीशक्ति और साधना का महत्त्व

प्रत्येक स्त्री के अंतःकरण में एक शक्ति विराजमान होती है, जो साक्षात् दुर्गादेवी (जगतपालन करनेवाली का) स्वरूप है और इस शक्ति का भान हमें ‘साधना’ करने पर ही होता है । साधना, अर्थात मन, बुद्धि और शरीर की शुद्धि है । साधना से हम अपने बच्चों पर अच्छे संस्कार कर सकते हैं ।

 

२. अखंड नामजप एवं खरा सौंदर्य

गुरु द्वारा अथवा संप्रदाय द्वारा दिया गया नामजप अखंड करना चाहिए । इससे देहशुद्धि होती है और स्त्री में ‘नारीतत्त्व’ जागृत होकर उसके मुखमंडल पर तेज निर्माण होता है । आजकल स्त्रियां जो बाह्य ‘मेकअप’ (सौंदर्यवर्धन) करती हैं, वह केवल ६ से ७ घंटे टिकता है; परंतु साधना से मुखमंडल पर जो आभा और तेज निर्माण होता है, वह ईश्वर का ‘मेकअप’ होता है ।

 

३. सात्त्विक कुंकू का महत्त्व

हल्दी से बने सात्त्विक कुंकू को लगाने से (हलदी अर्थात पृथ्वीतत्त्व और कुंकू अर्थात तेजतत्त्व) स्त्री का मुखमंडल २४ घंटे तेजस्वी रहता है । सात्त्विक कुंकू लगाकर ईश्वरीयतत्त्व की अनूभूति लें !

 

४. केश खुले छोडने के एवं काटने के दुष्परिणाम

आजकल महिलाएं केश खुले छोडती हैं । पहले महिला केश से जूडा बनाती थीं । केश खुले छोडने से स्त्री की शक्ति का व्यय (नाश) होता है और उसकी देह में शक्ति शेष नहीं रहती । इससे अनिष्ट एवं नकारात्मक शक्तियों का आक्रमण होता है और देह अशुद्ध हो जाती है । इसलिए पहले के काल समान केश का जूडा बनाओ । साथ ही स्त्रियां केश न काटें; कारण केश काटने से नकारात्मक स्पंदन शरीर में प्रवेश करते हैं ।

 

५. पारंपरिक वेशभूषा

शर्ट-पैंट अथवा अन्य आधुनिक कपडों के बजाय साडी परिधान करने से स्त्री की आभा (ऑरा) बहुत सात्त्विक होती है । पारंपरिक वेशभूषा में स्त्री साक्षात् देवीसमान दिखाई देती है, जिससे कोई भी अनिष्ट शक्ति उस पर आक्रमण नहीं कर सकती है । घर के बच्चों को हमें यही चैतन्य के संस्कार देने चाहिए ।

 

६. अलंकार

ऑक्सिडाईज्ड (काले धातु की) चूडियां न पहनें; कारण उससे नकारात्मक स्पंदन आते हैं ।

सनातन संस्था ने वेशभूषा का आचारधर्म इन जैसे विषयों पर ३७१ ग्रंथ प्रकाशित किए हैं । वह पढकर प्रत्यक्ष विषय का शास्त्र समझ लें और उसे कृति में लाएं ।

 

७. दुर्गातत्त्व की जागृति

प्रत्येक स्त्री को मन एवं बुद्धि की शुद्धि का लिए अखंड साधना कर अपना तेज बढाना चाहिए, जिससे उसमें विद्यमान दुर्गादेवी का  तत्त्व प्रकट होगा । वह दुष्प्रवृत्तियों का नाश करेगी और हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करेगी । आज हम साधना एवं धर्म का आचरण करने का संकल्प करेंगे । इसके साथ ही स्वयं में विद्यमान दुर्गादेवी का तत्त्व जागृत करेंगे ।

– श्रीचित्‌शक्ति (श्रीमती) अंजली मुकुल गाडगीळ, सनातन संस्था

Leave a Comment