छत्तीसगढ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण हेतु राज्य सरकार सनातन संस्था की सहायता करेगी ! – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले की आध्यात्मिक उत्तराधिकारी श्रीसत्‌शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळ और श्रीचित्‌शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळ ने हाल ही में छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री श्री. विष्णुदेव साय से भेंट की ।