अनिष्ट शक्तीयों से बचना है तो स्वयं पर गौमूत्र छिडके : गुजरात गौ सेवा बोर्ड

gosala_cowगुजरात सरकारद्वारा बनाए गए गौसेवा और गौचर विकास बोर्डद्वारा गाय के फायदे बताते हुए कहा गया है कि, गौमूत्र ‘शैतान और ड्रेकुला’ जैसे अनिष्ट शक्तीयों से बचाने के लिए काम आता है। यह बात गौचर विकास बोर्ड ने ‘अारोग्य गीता’ नाम की एक एडवाइजरी में कही है।

एडवाइजरी में गाय के दूध, गोबर और मूत्र की विशेषताएं बताई गई हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि सिर्फ गौमूत्र ही भूतों से बचा सकता है। एडवाइजरी में कहा गया है, ‘जब मानव के शरीर में भूत घुस जाता है तो कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। शास्त्रों में ऐसी बिमारियों को ‘भूतमिस्तांग’ कहा गया है।’ गाय का मूत्र इसमें कैसे काम आता है इसका जिक्र करते हुए लिखा है, ‘भगवान शंकर भूतों के भगवान हैं। गंगा उनके सिर में वास करती हैं। नंदी उनकी सवारी है। गाय के मूत्र में गंगा होती है। भूत गाय के मूत्र से इसलिए भाग जाते हैं क्योंकि नंदी गौमाता का लडका है।’

आगे कहा गया है, ‘आधुनिक विज्ञान इन बातों पर विश्वास नहीं रखता। लेकिन बहुत से लोग भूत, पिशाच, बुरी ताकतें और चुडैल के अस्तित्व को मानती है। ईसाई लोग भी पिशाच के अस्तित्व में विश्वास रखते हैं। इसपर कई फिल्में भी बनी हैं। इस्लाम में भी शैतान का उल्लेख किया गया है।’

स्त्रोत : जनसत्ता

Leave a Comment