सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !

रांची (झारखंड) की ‘मातृभूमि राष्ट्रप्रेमी संस्था’ द्वारा किया गया सम्मान

रांची (झारखंड) – यहां की ‘मातृभूमि राष्ट्रप्रेमी संस्था’ की ओर से आयोजित वार्षिक अधिवेशन में अध्यात्मप्रसार का कार्य करनेवाली सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

बबिता गांगुली

इस कार्यक्रम में देशभक्ति, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण एवं समाज में राष्ट्रकेंद्रित विचारधारा को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया । इस कार्यक्रम में ‘मातृभूमि राष्ट्रप्रेमी संस्था’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. प्रेमी वर्मा सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी सहभागी थे । इस अवसर पर समिति की रांची की समन्वयक पूजा चौहान भी उपस्थित थीं ।

संतों के कर-कमलों द्वारा उद्घाटन एवं दीपप्रज्वलन करवाने का महत्त्व

संतों के अस्तित्वमात्र से ब्रह्मांड से आवश्यक देवता की सूक्ष्मतर तरंगें कार्यस्थल की ओर आकृष्ट व कार्यरत होती हैं । इससे वातावरण चैतन्यमय तथा शुद्ध बनता है और कार्यस्थल के चारों ओर सुरक्षा-कवच की निर्मिति होती है व जीवों की सूक्ष्मदेह की शुद्धि में सहायता मिलती है । इसलिए संतों के करकमलों द्वारा उद्घाटन अंतर्गत नारियल फोडने की आवश्यकता नहीं होती । (संदर्भ : सनातन-निर्मित ग्रंथ ‘पारिवारिक धार्मिक व सामाजिक कृत्यों का अध्यात्मशास्त्रीय आधार’)

Leave a Comment