आने वाले कुछ दशकों में समुद्र की बर्फ गायब होगी !

बर्लिन (जर्मनी) – विश्व जलवायु परिवर्तन से होने वाली हानि अब इस स्तर पर पहुंच गई है कि उसे सुधारा नहीं जा सकता । इस कारण उसके साथ ही जीना पड़ेगा, ऐसा प्रतिपादन वैज्ञानिक प्रा. मार्कस रेक्स ने किया है । अभी तक उत्तर ध्रुव पर सबसे बडे आर्क्टिक अभियान का आयोजन प्रा. मार्कस रेक्स ने किया था । २० देशों के ३०० वैज्ञानिक इस शोध अभियान में सहभागी हुए थे । यह आयोजन ३८९ दिन चला और पिछले अक्टूबर में वे जर्मनी वापस आए ।
१. प्रा. मार्कस रेक्स ने बताया कि, आर्क्टिक में महासागर से गर्मियों में बर्फ गायब होना ,यह जलवायु परिवर्तन की बडी हानि है । आने वाले कुछ दशकों में, समुद्र के गर्म वातावरण के कारण बर्फ समुद्र से गायब हो जाएगी ।
२. वैज्ञानिकों को उत्तर ध्रुव अभियान में मिली जानकारी के अनुसार कुछ दशकों में अंटार्क्टिका में बर्फ के पहाड़ पूरी तरह पिघल जाएंगे और आर्क्टिक महासागर की बर्फ गायब हो जाएगी । इस दल ने शोध से संबंधित १५० टेराबाइट डाटा और बर्फ के एक सहस्र से अधिक नमूने भी साथ में लाए हैं ।
श्रीलंका पर छाया अन्नसंकट एवं भारत !
नेपाल को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित करने के पश्चात राजकीय स्तर पर बहुत उतार-चढाव होने से...
रशिया और युक्रेन के बीच युद्ध की संभावना
सनातन समाज में तीसरे महायुद्ध के संदर्भ में बताकर भय निर्माण कर रही है, ऐसी...
हिंद महासागर के बढते तापमान के कारण भारत में बाढ की स्थिति निर्माण हाेने की...
जर्मनी में बाढ से ८१ व्यक्तियों की मृत्यु तथा १०० से अधिक लापता