
हिंगोली – जिले के वसमत, कळमनुरी और औंढा नागनाथ, इन तहसीलों में ३० जनवरी की मध्यरात्रि १२ बजकर ४० मिनट पर ४० गांवों में भूकंप के झटके लगे । इस भूकंप की तीव्रता ३.२ रिश्टर स्केल थी । वसमत और औंढा तहसील में गत कुछ दिनों से भूगर्भ से बडी आवाज होने अथवा भूकंप के झटके लगने की घटनाएं नित्य की ही बात हो गई है । गत ३-४ वर्षाें से इन तहसीलोंके अनेक गांवों में भूकंप के झटके अनुभव हो रहे हैं । जिला आपदा प्रबंधन कक्ष के सूत्रों ने कहा कि इस स्थान पर कोई बडी हानि नहीं हुई है । जिलाधिकारी रूचेश जयवंशी ने इस भाग की शीघ्रता से जांच कर उस विषय का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत करने के लिए बताया है ।
श्रीलंका पर छाया अन्नसंकट एवं भारत !
नेपाल को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित करने के पश्चात राजकीय स्तर पर बहुत उतार-चढाव होने से...
रशिया और युक्रेन के बीच युद्ध की संभावना
सनातन समाज में तीसरे महायुद्ध के संदर्भ में बताकर भय निर्माण कर रही है, ऐसी...
हिंद महासागर के बढते तापमान के कारण भारत में बाढ की स्थिति निर्माण हाेने की...
जर्मनी में बाढ से ८१ व्यक्तियों की मृत्यु तथा १०० से अधिक लापता