सहस्रों वर्ष पूर्व भारतीय ऋषिमुनियों को जिस भारतीय योग एवं ध्यानधारणा का महत्त्व ज्ञात था, उसका महत्त्व अब विदेशी विशेषज्ञों के ध्यान में आ रहा है । वे कितने पिछडे हैं और हमारी हिन्दू संस्कृति कितनी विकसित है, इससे यह ध्यान में आता है ! परंतु ‘जहां उपज होती है, वहां बिकता नहीं’, इस कहावत के अनुसार तथा पाश्चात्यों के अंधानुकरण के कारण भारत के तथाकथित आधुनिकतावादियों ने इस पद्धति का उपहास उडाया है, यह बात अब भारतीयों के ध्यान में भी आएगी !

नई देहली – कुछ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने कोरोनाग्रस्त रोगियों की चिकित्सा के लिए योग एवं ध्यानधारणा ये २ प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों के परिणामकारी होने का शोध किया है । अमेरिका स्थित ‘मेसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी’, ‘कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी’, ‘चोपडा लाइब्रेरी’ एवं ‘हावर्ड यूनिवर्सिटी’ के शोधकर्ताओं ने ‘जर्नल ऑफ अल्टरनेटिव एंड कॉम्प्लिमेंट्री मेडिसीन’ में (‘जेएसीएम’ में) प्रकाशित अपने लेख में ‘योग एवं ध्यानधारणा’ की उपयुक्तता विशद की है । उन्होंने इन दोनों पद्धतियां कोरोना के विरुद्ध लडने में सहायकारी होने की बात कही है ।

‘जेएसीएम’ के प्रमुख संपादक जॉन विक्स ने यह आवाहन किया है कि विशेषज्ञों को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के विरुद्ध प्राकृतिक पद्धति से किस प्रकार अधिकाधिक उपचार किए जाएं, इस पर विचार करना चाहिए ।’
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...