
‘चैत्र शुक्ल नवमी को ‘श्रीरामनवमी’ कहते हैं । श्रीराम के जन्म के उपलक्ष्य में श्रीरामनवमी मनाई जाती है । इस दिन जब पुष्य नक्षत्रपर, माध्यान्हके समय, कर्क लग्न में सूर्यादि पांच ग्रह थे, तब अयोध्या में प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ । अनेक राममंदिरों में चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से लेकर नौ दिन तक यह उत्सव मनाया जाता है । रामायण के पारायण, कथा-कीर्तन तथा श्रीराम की मूर्ति का विविध शृंगार कर, यह उत्सव मनाया जाता है । नवमी के दिन दोपहर में श्रीराम जन्म का कीर्तन किया जाता है ।
मध्याह्नकाल में एक नारियल को कंटोप (छोटे बच्चे की टोपी) पहनाकर पालनेमें रखकर, पालने को हिलाते हैं । भक्तगण उस पर गुलाल तथा पुष्पों का वर्षाव करते हैं । इस दिन श्रीराम का व्रत भी रखा जाता है । ऐसा कहा गया है कि यह व्रत करने से सभी व्रतों का फल प्राप्त होता है तथा सर्व पापों का क्षालन होकर अंत में उत्तम लोकों की प्राप्ति होती है ।
देवताओं एवं अवतारों की जन्मतिथि पर उनका तत्त्व भूतल पर अधिक मात्रा में सक्रिय रहता है । श्रीरामनवमी के दिन रामतत्त्व सदा की तुलना में १ सहस्र गुना सक्रिय रहता है । इसका लाभ लेने हेतु रामनवमी के दिन ‘श्रीराम जय राम जय जय राम ।’ यह नामजप अधिकाधिक करें ।
१. प्रभु श्रीराम का नामजप ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’
यह श्रीराम का अत्यंत प्रचलित नामजप है । इस जप में ‘श्रीराम’, यह शब्द श्रीरामका आवाहन है । ‘जय राम’ यह शब्द स्तुतिवाचक है और ‘जय जय राम’ – यह ‘नमः’, जो अन्य देवताओं के नामजप के अंत में उपयोग किया जाता है । उसप्रकार शरणागति का दर्शक है ।
रामायण में ‘राम से बडा राम का नाम’ की कथा भी हम सबने सुनी है । सभी जानते हैं कि ‘श्रीराम’ शब्द लिखे पत्थर भी समुद्र पर तैर गए । उसीप्रकार श्रीराम का नामजप करने से हमारा जीवन भी इस भवसागर से निश्चित मुक्त होगा ।
२. हे धर्मपालक श्रीराम, मुझसे सदैव धर्माचरण करवा लीजिए ।
श्रीरामनवमी के दिन कार्यरत श्रीरामतत्त्व का अधिक लाभ होने के लिए क्या कर सकते हैं ?
अध्यात्मशास्त्र की दृष्टि से प्रत्येक देवता एक विशिष्ट तत्त्व है । श्रीरामनवमी अथवा देवालय में श्रीरामतत्त्व आकर्षित एवं प्रक्षेपित करनेवाली सात्त्विक रंगोलियां बनाएं । इन रंगोलियों को बनाने से वहां का वायुमंडल श्रीरामतत्त्व से प्रभारित होता है, जिसका लाभ सभी को होता है ।
श्रीराम के एक हाथ में धनुषबाण है । एक हाथ आशीर्वाद देनेवाला है । अभी के काल में बढते अनाचार को देखते हुए, आप प्रभु श्रीराम की भक्ति किसप्रकार करेंगे ?
आजकल देवताओं का विविध प्रकार से अनादर किया जाता है । व्याख्यान, पुस्तक आदि के माध्यम से देवी-देवताओं पर टीका-टिप्पणी की जाती है; देवताओं की वेशभूषा बनाकर भीख मांगी जाती है, व्यावसायिक विज्ञापनों में देवताओं का ‘मॉडल’के रूप में उपयोग किया जाता है । नाटक-चलचित्रों (फिल्मों) के माध्यम से भी देवताओं का अनादर सार्वजनिक रूप से होता है । देवताओं की उपासना का मूल है श्रद्धा । देवताओं के इस प्रकार के अनादर से श्रद्धा पर गलत प्रभाव पडता है और इससे धर्म की हानि होती है । धर्महानि रोकना काल के अनुसार आवश्यक धर्मपालन है । इसके बिना देवता की उपासना परिपूर्ण हो ही नहीं सकती । अतएव श्रीरामभक्त भी इस विषय में जागरूक होकर धर्महानि रोकें ।
गुरुपूर्णिमा पूजाविधि (संपूर्ण गुरु पूजन मंत्र एवं अर्थसहित)
आषाढी एकादशी
अधिक मास
आइए भारत में पुनः एक बार ‘रामराज्य’ की ध्वजा (गुडी) स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध हो...
विजयादशमी के निमित्त सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी का संदेश !
रथसप्तमी (Rathasaptami 2026)
Jai Shree Ram