अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन में योगदिन
के निमित्त ॐ के साथ योग करने के संदर्भ में प्रबोधन !

रामनाथी (गोवा) – रामनाथी, गोवा में आरंभ पंचम अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन में आंतरराष्ट्रीय योगदिन के निमित्त ॐ के साथ योग करने के संदर्भ में प्रबोधन किया गया । उस समय कोलकाता के शास्त्र धर्म प्रचारसभा के सदस्य डॉ. कौशिक चंद्र मल्लिक वक्तव्य कर रहे थे । अपने वक्तव्य में उन्होंने यह प्रतिपादित किया कि, ‘केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, तो परमात्मा के साथ एकरूपता साधना ही योग है !’
डॉ. मल्लिक ने आगे यह बताया कि, ‘२१ जून को उत्तरायण का अंत होता है तथा दक्षिणायन प्रारंभ होता है । शुभारंभ करने के लिए यह आदर्श दिन है । शासन द्वारा यह दिन आंतरराष्ट्रीय योग दिन के नाम से घोषित किया गया है । योग का आरंभ हो सकता है, अंत नहीं । योग एक दिन नहीं, तो पूरे वर्ष करने का शास्त्र है । योग यह हिन्दू संस्कृति का हिस्सा होते हुए भी ऐसा मुद्रित करने का प्रयास किया जा रहा है कि, वह केवल हिन्दुओं का नहीं, तो सभी लोगों का है । नामस्मरण के साथ योग करने से ही उसका लाभ होता है ।
केवल शारीरिक स्तर पर योग करने से कुछ लाभ प्राप्त नहीं होता । परमात्मा के साथ एकरूपता साधना, ही योग है । केवल शारीरिक व्यायाम करना योग नहीं है । योग अर्थात् ईश्वर से भेंट है । योग का उचित पद्धति से अभ्यास किया, तो अपने लिए ईश्वर का द्वार खुल सकता है । यदि ईश्वर का द्वार नहीं खुल जाता, तो वह योग नहीं है । योग के कारण व्यक्ति परमपद तक पहुंच सकती है ।
हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं को पू. परमात्माजी महाराज जी का आशीर्वाद !
९ राज्यों के ३६ जिलों में आयोजित ‘हिन्दू राष्ट्र अधिवेशनों’ में २ सहस्र से अधिक...
आपातकाल में हिन्दू समाज के सर्व घटकों को एकत्र आकर हिन्दुओं की रक्षा के लिए...
हिंदुत्वनिष्ठों को झूठे आरोपों में अकारण फंसानेवालों का, दशम अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में...
दशम अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का उत्साहपूर्ण और भावपूर्ण वातावरण में आरंभ !
दशम ‘अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन’ के निमित्त परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी का संदेश