अज्ञातवास में पांडवों द्वारा बनाया गया था यह मंदिर !

शिमला (हिमाचल प्रदेश) – मंडी जिले के एक ऊंचे शिखर पर बसे श्री शिकारीमाता के मंदिर की छत बनाने का अनेक लोगों ने प्रयत्न किया; परंतु आज तक उसे कोई नहीं बना सका । पांडवों ने अज्ञातवास में इसका निर्माण किया था । तब उन्होंने जानबूझकर इस मंदिर की छत नहीं बनाई और खुले आकाशतले मूर्ति की स्थापना की थी ।

यह मंदिर समुद्रतल से २ सहस्र ८५० मीटर की ऊंचाई पर है । जब पांडव अज्ञातवास में थे, तब उन्होंने यहां तपश्चर्या की थी । तदुपरांत देवी ने प्रसन्न होकर पांडवों को युद्ध में कौरवों का पराभव कर, विजयी होने का आशीर्वाद दिया था । ऐसा कहा जाता है कि वहां से निकलते समय पांडवों ने इस मंदिर की स्थापना की थी । इस मंदिर के स्थान पर पहले घना जंगल था । यहां अनेक शिकारी रहते थे । शिकार के लिए निकलने से पूर्व वे देवी से प्रार्थना करते थे कि उन्हें सफलता मिले । तब से यह मंदिर शिकारीमाता के नाम से जाना जाता है ।
भारतभर के लाखों श्रद्धालुओं के श्रद्धास्थान कटरा (जम्मू) की श्रीवैष्णोदेवी !
द्वापरयुग में पांडवों ने एक ही रात में निर्माण किया बनखंडी, जिला कांगडा में श्री...
राजा धन्यमाणिक को स्वप्नदृष्टांत देकर माताबरी (त्रिपुरा) में स्थानापन्न हुई श्रीत्रिपुरासुंदरीदेवी !
बीरभूम (बंगाल) के महास्मशान में विराजमान श्री तारादेवी !
कर्नाटक राज्य के शृंगेरी (जिला चिक्कमगळुरू) और कोल्लुरू (जिला उडुपी) के मंदिर
सती का ब्रह्मरंध्र जिस स्थान पर गिरा, वह पाकिस्तानस्थित शक्तिपीठ श्री हिंगलाजमाता !