ज्ञानम् महोत्सव के पहले दिन ‘जनसंख्या नियंत्रण’ विषयपर विचारगोष्ठी का आयोजन

जयपुर (राजस्थान) : दूरदर्शन पर ‘हम दो हमारे दो’ का सरकारी विज्ञापन विगत अनेक दशकों से दिखाया जा रहा है । जो सभ्य समाज होता है, वह केवल उद्बोधन से ही उचित आचरण करता है; परंतु जो समाज षड्यंत्रकारी होता है, उसका उद्बोधन विज्ञापनों के माध्यम से नहीं होगा । ऐसे लोगों के लिए कानून की ही आवश्यकता पडेगी । इसीलिए हमारे धर्मशास्त्रों में ‘दंड (कानून) के भय से ही समाजव्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी’, ऐसा कहा गया है । सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस ने यहां के ज्ञानम् महोत्स के पहले दिन आयोजित ‘जनसंख्या नियंत्रण के लिए उद्बोधन अथवा कानून’में बोलते हुए ऐसा प्रतिपादित किया । इस विचारगोष्ठी में जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन के अध्यक्ष श्री. अनिल चौधरी, ’जनसंख्या एवं विकास’ विषय के विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कोठारी एवं कश्मीरी विस्थापित हिन्दू श्रीमती ममता सहगल सहभागी हुईं । निमित्तकेन संस्था के संयोजक श्री. जय आहुजा ने इस विचारगोष्ठी का संचालन किया ।
श्री. चेतन राजहंस ने इस विचारगोष्ठी में कहा,
१. भारत में १२४ करोड आधारकार्ड धारक हैं; इसका अर्थ इतने पंजीकृत नागरिक हैं । अभीतक २० प्रतिशत नागरिक विशेषरूप से छोटे बच्चे पंजीकृत नहीं हैं । देश में ५ से ७ करोड बांग्ला देशी एवं रोहिंग्या अवैधरूप से रह रहे हैं । इन सभी आंकडों को देखा जाए, तो देश की जनसंख्या १३० करोड नहीं, अपितु १५० करोड होती है, जो चीन से भी अधिक है । चीन में प्रतिमिनट ११ बच्चे जन्म लेते हैं, तो भारत में ३३ बच्चे जन्म लेते हैं । इसके कारण आनेवाले १-२ वर्षों में हम जनसंख्या के संदर्भ में चीन को पीछे ढकेल देंगे ।
२. भारत की भौगोलिक स्थिति ४० करोड जनसंख्या का अच्छे प्रकार से निर्वहन कर सकती है । आज असीमित जनसंख्या बढने से भारत को अन्न एवं प्राकृतिक संसाधन आयात करने पड रहे हैं, साथ ही देश में बेरोजगारी, निरक्षरता, निर्धनता, भूखमरी आदि समस्याएं भी बढ रही हैं ।
३. वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार हिन्दुओं का जननवृद्धिदर प्रतिवर्ष १.५५ करोड है, तो मुसलमानों का १.८ करोड है । अतः वर्ष २०१६ में प्रकाशित ब्यौरे के अनुसार भारत वर्ष २०६१
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...