महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग की प्रमुख तथा ज्योतिष फलित विशारद श्रीमती प्राजक्ता जोशी ने वर्ष २०१९ में आनेवाले गुरुपुष्यामृत योगों की बताई गई विशेषताएं यहां दे रहे हैं ।
१. गुरुपुष्यामृत्य क्या है ?
गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र आनेपर गुरुपुष्यामृत योग होता है । इस दिन सोना खरीदना और मंगलकार्य करने की परंपरा है ।
२. वर्ष २०१९ में आनेवाले गुरुपुष्यामृत योग
इस वर्ष ३ गुरुपुष्यामृत योग हैं । उनकी तिथियां और अवधि नीचे दी गई हैं ।
अ. ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया (६.६.२०१९)
आ. आषाढ शुक्ल पक्ष द्वितीया (४.७.२०१९)
इ. आषाढ अमावस्या (१.८.२०१९) : सूर्योदय से लेकर दोपहर १२.१२ बजेतक
३. वर्ष २०१९ के गुरुपुष्यामृत की विशेषता !
इस वर्ष होनेवाले सभी गुरुपुष्यामृत योगों में गुरु ग्रह वक्री होगा । (ग्रह वक्री होने का अर्थ उसकी पिछली राशि में भ्रमण करना ।)
अ. ६.६.२०१९ को आनेवाला गुरुपुष्यामृत योग सूर्यास्त के पश्चात आरंभ होकर सूर्योदय को समाप्त होता है ।
आ. १.८.२०१९ को क्षयतिथि है, साथ ही अमावस्या तिथि है । सोना खरीदने हेतु जून और अगस्त मासों में आनेवाले गुरुपुष्यामृत्य विशेष फलदायक नहीं हैं ।
इ. जुलाई मास में आनेवाला गुरुपुष्यामृत अत्यंत शुभप्रद है ।
ये सभी गुरुपुष्यामृत योग साधना के लिए अनुकूल हैं; क्योंकि वो अमावस्या के निकट और अमावस्या को आते हैं । अमावस्या तथा पूर्णिमा के २ दिन पूर्व, उस दिन और उसके पश्चात के २ दिन आध्यात्मिक कष्ट होने की संभावना अधिक होती है । अतः साधक गुरुपुष्यामृत योगपर सोना खरीद की अपेक्षा अधिकाधिक साधना करें !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...