बेंगळूरु (कर्नाटक) के अधिवक्ता विजयशेखर ने प्राप्त किया ६१ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर !

शांत एवं विनम्र स्वभाववाले, प्रामाणिक वृत्ति के और अन्याय के विरुद्ध लडने की लगन रखनेवाले बेंगळूरु (कर्नाटक) के अधिवक्ता विजयशेखर ६१ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर प्राप्त कर, जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त हुए ।नातन संस्था के कर्नाटक राज्य धर्मप्रसारक पू. रमानंद गौडा के शुभहस्तों श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट देकर उनका सत्कार किया गया ।

अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर को बंदी बनाना सीबीआई का निंदनीय कृत्य !          

डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्या प्रकरण में सीबीआई ने हिन्दू विधिज्ञ परिषद के सचिव अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर और परिषद के सूचना अधिकार कार्यकर्ता श्री. विक्रम भावे को बंदी बनाया है । यह निंदनीय है ।

सनातन संस्था की प्रवक्ता तथा सनातन प्रभात के प्रतिनिधि मुंबई में राज्यमंत्री रविंद्र रायकर के हस्तों सम्मानित !

जय महाराष्ट्र समूह की ओरसे इस वर्ष १९ मई को आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना विधायक, महाराष्ट्र राज्य के गृहनिर्माण तथा तंत्रशिक्षा राज्यमंत्री, साथ ही रत्नागिरी जनपद के जनपदमंत्री श्री. रविंद्र रायकर के हस्तों सनातन संस्था की प्रवक्ता श्रीमती नयना भगत तथा सनातन प्रभात के प्रतिनिधि श्री. प्रथमेश कुडव को शॉल, प्रशस्तिपत्रक एवं सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

भादरा, हनुमानगढ (राजस्थान)के प.पू. डॉ. गुणप्रकाश चैतन्य महाराज द्वारा देवद (पनवेल)के सनातन आश्रमका अवलोकन !

श्री. शिवाजी वटकरने प.पू. गुणप्रकाश चैतन्य महाराजको आश्रममें चल रहे कार्यके विषयमें अवगत कराया ।

रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रममें लक्षकुमकुमार्चन विधिके अंतर्गत श्री ललितात्रिपुरसुंदरी देवीका पूजन संपन्न !

परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजीके ७७वें जन्मोत्सवके उपलक्ष्यमें रामनाथी (गोवा) के सनातन आश्रम में ५ मईसे धार्मिक विधियोंका प्रारंभ हो चुका है ।

रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम में भावपूर्ण वातावरण में श्री सत्यनारायण पूजन !

परात्पर गुरु डॉ. जयंत आठवलेजी के ७७वें जन्मोत्सवके उपलक्ष्यमें उन्हें स्वास्थ्यपूर्ण दीर्घायु प्राप्त हो, सनातनके साधकोंकी रक्षा हो तथा हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाके कार्यमें उत्पन्न सभी बाधाएं दूर हों; इसके लिए सद्गुरुद्वयी द्वारा लिया गया संकल्प !

रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम में भावपूर्ण वातावरण में सौरयाग संपन्न !

रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम में भावपूर्ण वातावरण में सौरयाग संपन्न । नवग्रहों में सूर्य प्रमुख देवता हैं । जिस प्रकार से श्रीविष्णु ब्रह्मांड का नियमन करते हैं, उसी प्रकार से सूर्यदेव पृथ्वीपर स्थित जीवसृष्टि का नियमन करते हैं । श्‍वसनरोग , नेत्ररोग, हृदयरोग आदि शारीरिक व्याधी (रोग) दूर होकर स्वास्थ्यपूर्ण प्राप्त हो; इसके लिए यह याग किया जाता है ।

राजस्थान के सरकारी चिकित्सालयों में प्रसव हेतु प्रविष्ट महिलाओं की प्रसव पीडा न्यून हो; इसके लिए संगीत चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत गायत्री मंत्र सुनाया जाएगा

राजस्थान के सरकारी चिकित्सालयों में प्रसवपीडा सहन करनेवाली महिलाओं संगीत चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत गायत्री मंत्र सुनाया जाएगा । इसे ‘साऊंड हिलींग थेरपी’ कहा जाता है ।

परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी को दीर्घायु प्राप्त हो, साथ ही हिन्दू राष्ट्र स्थापना में उत्पन्न सभी बाधाएं दूर हों; इसके लिए देवताओं से मनौती !

सनातन प्रभात नियतकालिकों के पाठक, धर्मशिक्षावर्ग में आनेवाली महिलाएं, धर्मप्रेमियों ने परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी को दीर्घायु प्राप्त हो और हिन्दू राष्ट्र स्थापना में उत्पन्न सभी बाधाएं दूर हों; इसके लिए मुंबई के विविध स्थानोंसहित नई मुंबई और बोईसर में देवताओं से मनौती मांगी गई ।

सनातन के देवद (पनवेल) के आश्रम में धर्मांधों द्वारा बडी मात्रा में जिहाद करने की धमकी का पत्र

देवद (पनवेल) के सनातन के आश्रम में २४ अप्रैल को धर्मांधों की ओर से डाक के द्वारा ऊर्दूमिश्रित हिन्दी भाषा में धमकी का गुमनाम पत्र मिला है । इस पत्र में धर्मांधों ने बडी मात्रा में जिहाद की धमकी दी है । लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमिपर आचारसंहिता लागू होने के समय ही ऐसा पत्र मिलना बहुत गंभीर बात है ।