वर्तमान में आपातकाल की तीव्रता बढती जा रही है । इसलिए साधकों को होनेवाले आध्यात्मिक कष्टों में भी वृद्धि हो रही है । साधकों का आध्यात्मिक कष्ट न्यून (कमी) होने हेतु परात्पर गुरु डॉक्टरजी ने आध्यात्मिक उपायों की सामग्री उपलब्ध करवाकर साधकों को चैतन्य दिया है । वह सामग्री कितने समय उपयोग में लानी है ?, इस विषय में सूत्र आगे दिए हैं ।
१. तीव्र कष्टवाले साधकों को आध्यात्मिक उपायों के लिए सामग्री दी जाती है । उनके उस सामग्री का सतत उपयोग करने से उस पर कष्टदायक शक्ति का आवरण आता है, इसके साथ ही कुछ सामग्री जीर्ण भी हो जाती है । इसलिए वह सामग्री बदलकर नई सामग्री लेना आवश्यक है ।
२. संतों द्वारा उपयोग में लाए कपडे, उनके द्वारा लिखा कागद, औषधियों के वेष्टन, उनके द्वारा दी गई विभूति इत्यादि सामग्री सामान्यत: २ वर्ष तक उपयोग करें । संतों के कक्ष की फर्श का टुकडा ५ वर्ष तक उपयोग कर सकते हैं । इस अवधि के उपरांत वह सामग्री अग्नि अथवा जल में विसर्जित करें एवं उत्तरदायी साधकों से उपाय के लिए नई सामग्री लें । इन २ वर्षों की अवधि के पहले ही कोई सामग्री खराब हो जाए अथवा उस पर अनिष्ट शक्तियों का आक्रमण हो जाए, तो उसे विसर्जित करें ।
३. उपायों के लिए उपयोग में लाई जा रही सामग्री २ वर्षों में भी स्थूल से अच्छी स्थिति में हो, तो उसे प्रभारित कर पुन: उपयोग कर सकते हैं । सामग्री प्रभारित करने के लिए आगे दी गई किसी पद्धति का उपयोग करें – सामग्री भगवान के पास रखना, धूप में रखना, सामग्री को नामपट्टियों का मंडल डालना, उसे उदबत्ती से प्रभारित करना इत्यादि । संतों द्वारा उपयुक्त कपडे प्रभारित करने के लिए उन्हें धोकर प्रभारित करने के लिए रखें ।
४. प्रभारित हुई सामग्री देखने पर आंखों को अच्छा लगता है । उसे हाथ में लेने से हलकापन लगता है । सामग्री की गंध लेने पर श्वास लेने में अडचन नहीं आती एवं पूर्ण श्वास ले पाते हैं । इसप्रकार सामग्री प्रभारित हो गई है, यह पहचान सकते हैं ।
साधकों, कालानुसार साधना के रूप में रामराज्य की स्थापना के लिए ‘श्रीराम जय राम जय...
शरीर पर आया कष्टदायक (काला) आवरण क्यों और कैसे निकालें ?
आध्यात्मिक कष्टों के प्रकार
घातक संभाव्य महामारी ‘डिसीज एक्स’ पर उपचार हेतु किया जानेवाला नामजप
मार्च २०२३ से आध्यात्मिक स्तर पर उपाय करने का स्थान सिर पर आना, अर्थात वह...
‘आंख आना’ के लक्षण एवं उस पर उपाय