हिन्दू राष्ट्र में बांध नहीं होंगे, अपितु तालाब निर्माण किए जाएंगे !
( प्रतिकात्मक चित्र )
न्यूयॉर्क (अमेरिका) – विश्व के ५८ सहस्र ७०० बडे बांधों में से अनेक बांधों का निर्माण वर्ष १९३० से १९७०, इस काल में हुआ था । इनका निर्माण करते समय उनकी कालमर्यादा ५० से १०० वर्ष निश्चित की गई थी । किसी भी बांध को ५० वर्ष बीत जाने पर उससे संभाव्य संकट बढ जाता है । बांध टूटना, दुरुस्ती (मरम्मत) और देखभाल के लिए लागत बढते जाना, मिट्टी जमा होने की मात्रा बढना, प्रणाली में तांत्रिक बिगाड होना इत्यादि प्रकार होते हैं । वर्ष २०५० तक विश्व के बहुसंख्य लोग ऐसे पुराने बांधों के प्रभावक्षेत्र में रहेंगे, ऐसी जानकारी संयुक्त राष्ट्र के ब्योरे में दी गई है । यह ब्योरा फ्रान्स, कैनडा, भारत, जापान, जाम्बिया, जिम्बावे आदि देशों के बांधों का सर्वेक्षण कर दिया गया है ।
Most of the world’s 58,700 biggest dams are crumbling and could release enough water to fill the Grand Canyon TWICE, report warns https://t.co/Hg0lZkfnRW
— Daily Mail Online (@MailOnline) January 23, 2021
संयुक्त राष्ट्र के विद्यापीठों के अंतर्गत आनेवाली कैनडा में ‘जल, पर्यावरण और आरोग्य संस्था’ द्वारा ‘कालबाह्य हो रहा जलसंग्रह : नया धोखा’ इस नाम से यह ब्यौरा तैयार किया गया है । इस ब्यौरे के अनुसार अनेक बांधों की कालमर्यादा पहले ही समाप्त हो चुकी है अथवा आगामी कुछ समय में समाप्त होनेवाला है ।
इस ब्यौरे के अनुसार,
१. भारत के बडे बांधों में से १ सहस्र ११५ बांध वर्ष २०२५ में साधारणत: ५० वर्षाें के हो जाएंगे । ये और जगत के ऐसे अनेक पुराने बांध धोकादायक हो सकते हैं ।
२. जगभर के बडे बांधों में ७ सहस्र से ८ सहस्र ३०० घन किलोमीटर पानी संग्रह (इतना कि वह कैनडा की ८० प्रतिशत भूमि व्याप ले) है । ९३ प्रतिशत बडे बांध केवल २५ देशों में हैं ।
३. ३२ सहस्र ७१६ बडे बांधाें में से (कुल बांधों में से ५५ प्रतिशत) बांध चीन, भारत, जापान और दक्षिण कोरिया में हैं ।
भारत के बांध
https://affairscloud.com/un-university-releases-report-on-ageing-dams-in-the-world/
१. वर्ष २०२५ पर्यंत १ सहस्र ११५ बडे बांध ५० वर्ष के हो जाएंगे ।
२. वर्ष २०५० पर्यंत ४ सहस्र २५० बडे बांध ५० वर्षाें से भी अधक आयु के, तो ६४ बांध १५० वर्ष के हो जाएंगे ।
३. केरल में १०० वर्ष पुराने मुल्लपेरियार बांध के टूटने पर ३५ लाख लोगों का जीवन संकट में पड सकता है ।
श्रीलंका पर छाया अन्नसंकट एवं भारत !
नेपाल को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित करने के पश्चात राजकीय स्तर पर बहुत उतार-चढाव होने से...
रशिया और युक्रेन के बीच युद्ध की संभावना
सनातन समाज में तीसरे महायुद्ध के संदर्भ में बताकर भय निर्माण कर रही है, ऐसी...
हिंद महासागर के बढते तापमान के कारण भारत में बाढ की स्थिति निर्माण हाेने की...
जर्मनी में बाढ से ८१ व्यक्तियों की मृत्यु तथा १०० से अधिक लापता