१. कहते हैं, राम एवं श्रीकृष्ण परमात्मा नहीं, किंतु एक मानव हैं !
आलोचना
यूरोपियन विद्यापिठकी पदवीप्राप्त आई.सी.एस्. श्रेणीके केंद्रशासनके सांस्कृतिक विभागके मुख्य सचिव तथा रामायणके अभ्यासक कहते हैं, `रामायण एक इतिहास है । इसका अर्थ यह है कि व्यक्ति एवं व्यक्तिके राग-द्वेष, संघर्ष, गुण-अवगुण आदिका निर्वचन रामायणमें है । राम परमात्मा इत्यादि कुछ नहीं । वह एक मानव है ।’ ऐसी ही आलोचना भगवान श्रीकृष्णके संदर्भमें भी की है ।
खंडन
ये छटे हुए लज्जाहीन कहते हैं कि रामायण, महाभारत एक इतिहास है । भूतकालका अध्ययन, वर्तमानके अनुभव तथा भविष्यके अनुमानोंके आधारपर कर्तव्य-अकर्तव्य निश्चित होता है । रामायण, महाभारत एक इतिहास अर्थात शवविच्छेदन / अंत्यपरीक्षण है ।
एकैकमक्षरं पुंसां महापातकनाशनम् । – रामरक्षास्तोत्र, श्लोक १
अर्थ : रामायणका एक-एक अक्षर भी मनुष्यके महापातकोंका विनाश करनेमें समर्थ है ।
रघुनाथजीके इस चरित्रका, अर्थात रामायणका एक-एक अक्षर महापातकों का विनाश करनेवाला है । पाश्चात्योंके जूते चाटनेवाला ऐसा कहता है कि यह शवविच्छेदन है ।
इतिहासमिमं पुण्यं महार्थं वेदसम्मितम् ।
अर्थ : यह इतिहास पुण्यप्रद, महान फल प्राप्त करवानेवाला एवं वेदमान्य है । रामायण एवं महाभारतके इन इतिहासोंका प्रत्येक वचन पुण्यप्रद तथा शिक्षाप्रद है । यह इतिहास हमारा विश्रामस्थान है । यह मात्र मनोरंजन नहीं है । महाभारत एवं रामायणमें व्यक्तिकी कथाओंको प्रधानता नहीं है । वे आनुषंगिक हैं, गौण हैं । उप-उत्पाद जैसी हैं; परंतु उनमें स्वयं श्रीराम अथवा श्रीकृष्णकी लीलाओंको प्रधानता है । उसमें परब्रह्मस्वरूप श्रीराम एवं श्रीकृष्णकी लीलाओंका संकीर्तन है । वही सत्य, ऋत, पवित्र, सनातन, परम पुण्य है । श्रीराम अथवा श्रीकृष्णकी (श्री राम ही भगवान श्रीकृष्ण हुए हैं) मंगलमयी लीलाओंका संकीर्तन तथा श्रवण यही स्वयं परम पुरुषार्थ है । यह विश्रामस्थान है ।’
– गुरुदेव डॉ. काटेस्वामीजी (१)
‘ईश्वरके कर्म भावातीत होनेसे वे शुद्धस्वरूप होते हैं; इसलिए उन्हें ‘लीला’ कहते हैं तथा इन लीलाओंका निरंतर स्मरण करनेसे हमारे दोष लुप्त होकर भाव जागृत होता है एवं चित्त शुद्ध होता है । ऐसी उन लीलाओेंकी महिमा है ।
स्कंदपुराणके उत्तरखंडमें नारद एवं सनत्कुमारके वार्तालापमें रामायणकी महिमा वर्णित है । इससे यह दिखाई देता है, ‘राम परमात्मादि कुछ भी नहीं, वह एक मानव है’, ऐसा कहना अर्थात अपनी अल्पमतिका प्रदर्शन करना । श्रीराम एक पुरुषोत्तम अर्थात ईश्वर ही थे ।’ – प.पू. परशराम माधव पांडे महाराज, सनातन आश्रम, देवद, पनवेल, महाराष्ट्र.
२. कहते हैं, श्रीकृष्ण पहले समाजवादी पुरुष है !
आलोचना
‘श्रीकृष्ण पहले समाजवादी पुरुष है ।’ – श्री. अरुण पांढरीपांडे (‘विस्मरण झालेले सत्य’) (अर्थात विस्मृत सत्य)
खंडन
‘समाजवादसे अत्यंत आगेके चरणका सर्वसमभाव केवल उन्नत एवं अवतारोंमें ही होता है । भगवान श्रीकृष्ण ही नहीं, अपितु उनके बहुत पहले, अर्थात विश्वकी निर्मितिके भी पूर्व लिखे गए वेदोंमें समाजवाद नहीं, अपितु सभीकी परिसीमास्वरूप अद्वैतवाद बताया गया है । पूर्णावतार भगवान श्रीकृष्णका कार्य अलौकिक है ।
‘परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् । – श्रीमद्भगवद्गीता, अध्याय ४, श्लोक ८’ अर्थात ‘साधकोंकी रक्षा तथा दुर्जनोंके विनाश हेतु’ उनके इस गीताके वचनानुसार ही उनकी संपूर्ण चरित्रलीला है । ऐसा होते हुए पांढरीपांडेजीने भगवान श्रीकृष्णको ‘प्रथम समाजवादी पुरुष’, ऐसा संबोधित कर उन्हें समाजवादकी चौखटमें बिठानेका प्रयास करना व्यर्थ है ।’ – गुरुदेव डॉ. काटेस्वामी (२)
३. मुझे भगवान श्रीकृष्णसे अधिक समझता है, ऐसी भ्रांतिमें रहनेवाले गांधी !
आलोचना
‘अर्जुनके लिए प्रतिकार न कर निःशस्त्र रहते हुए मृत्युका स्वीकार करनाही उचित था !’ – गांधी
खंडन
‘क्या गांधीजीको ऐसा भ्रम है कि पूर्णावतारी भगवान श्रीकृष्णकी अपेक्षा उन्हें अधिक समझता है ? सज्जनोंकी रक्षा तथा दुर्जनोंका संहार यही श्रीकृष्णजन्म का उद्देश्य था । भगवान श्रीकृष्णने शिष्टाई कर अंततक युद्धको टालते हुए समझौता करवानेका प्रयत्न किया; परंतु वह सफल न होनेके कारण ही युद्ध अनिवार्य हुआ । यदि अर्जुन गांधीजीके मतानुसार आचरण करता, तो विकृत प्रवृत्तियां अधिकाधिक बलवान होकर मानववंश नष्टप्राय हो जाता ।
गांधीजीके अहिंसावादके परिणाम आज सर्वत्र दिखाई दे रहे हैं । उसके कुछ स्पष्ट उदाहरण निम्नानुसार हैं ।
१. भारतको विभाजनका सामना करना पडा एवं लाखो लोगोंकी हत्या हुई ।
२. नौखालीमें हुए दंगेके समय भी हिंदुओंकी ही हत्या भारी मात्रामें होते हुए भी गांधीजीने हिंदुओंको ही संयमका पालन करनेको कहा ।
३. इकतर्फा अहिंसावादके कारण ही आज हिंदुओंमें षंढता निर्मित हुई है । उद्दंड मुसलमानोंद्वारा होनेवाले अनगिनत अत्याचारोंके विरोधमें हिंदू कुछ नहीं करते, तो राजनीतिज्ञ गांधीवादके इस सर्वधर्मसमभावका उपयोग कर अपना स्वार्थ साधते हुए दिखाई देते है ।
अब तो हिंदुओंको निष्फल अहिंसावादका त्याग कर स्वरक्षार्थ सिद्ध होना चाहिए, अन्यथा वे कब नष्ट हुएं, इसका पता भी उन्हें नहीं चलेगा ।’
– गुरुदेव डॉ. काटेस्वामी (३)
संदर्भसूची
घनगर्जित (टिप्पणी १) (१) अंक – अक्टूबर २००९
साप्ताहिक सनातन चिंतन (टिप्पणी १) (२, ३) १.११.२००७
टिप्पणी १ – प्रकाशक – गुरुदेव डॉ. काटेस्वामीजी समस्त वाङ्मय प्रकाशन. प्रकाशनस्थल : गुरुदेव आश्रम, मु.पो. वडाळामहादेव, ताल्लुका श्रीरामपुर, जनपद अहमदनगर, महाराष्ट्र ४१३ ७३९.
धर्मसंस्थापक भगवान श्रीकृष्ण पर आक्षेप एवं उसका खंडन
हिन्दुओ, ‘मंदिर में पैसे चढाने के बजाय, वही पैसा मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को...
हिन्दुओं के आस्थास्थान प्रभु श्रीराम पर हुए आरोपों का खंडन
गणेशमूर्तियों के विसर्जन से जल-प्रदूषण होता है यह कहनेवालो, नगरों के नालों से होनेवाले भीषण जलप्रदूषण...
‘महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध का अभिषेक न कर उस दूध को अनाथों को...