
मुंबई, ४ सितंबर (संवाददाता) – शिवसेना के विधायक श्री अनिल परब ने प्रतिपादित किया कि सनातन का कार्य दिन प्रतिदिन बढ रहा है । हिन्दुत्व के कार्य में सनातन का बडा योगदान है । कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगता । इसीलिए सनातन को लक्ष्य करने का प्रयास किया जा रहा है । इस घटना के पश्चात मैंने कुछ लोगों से जानकारी ली । जिन लोगों से चर्चा की, उनके बोलने से एक बात ध्यान में आर्इ तथा वह मेरा भी मत है कि सनातन को झूठे अपराध में फंसाकर अपकीर्ति करने का षड्यंत्र चल रहा है । आधुनिकतावादी मंडली तथा कुछ राजनीतिक पक्षों द्वारा हिन्दू जनजागृति समिति सहित अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की अपकीर्ति की जा रही है । सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग की पृष्ठभूमि पर हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ राज्यों के समन्वयक श्री. सुनील घनवट, मुंबई समन्वयक श्री. सागर चोपदार ने विधायक श्री. अनिल परब से मिलकर उन्हें निवेदन दिया । इस अवसर पर विधायक श्री. अनिल परब ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में मैं स्वयं ध्यान दूंगा। यदि सनातन पर प्रतिबंध लगाने का विषय विधानभवन में आता है, तो मैं इसका तीव्र विरोध करूंगा ।
सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पुणे में 9 हजार हिन्दुओं की उपस्थिति...
सनातन के साधक एवं अधिवक्ता को डॉ. दाभोलकर हत्या प्रकरण में फंसाकर सनातन संस्था को...
सनातन संस्था के अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर की गिरफ्तारी निंदनीय ! – श्री. राजेश क्षीरसागर, विधायक,...
सनातन का कार्य दीपस्तंभ के समान तथा सभी के लिए प्रेरणादायी !
सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुद्ध ढोंगबाजी !
सनातन संस्था की सहायता के लिए सदैव सिद्ध हूं ! – श्री. प्रशांत सातव, भाजपा