शिवमोग्गा में आंदोलन

शिवमोग्गा (कर्नाटक) – आज अनेक लोग हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंपर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं । गौरी लंकेश हत्या प्रकरण में हिन्दू युवकों को बंदी बनानर उनका अमानुषिक उत्पीडन किया जा रहा है और अध्यात्मप्रसार करनेवाली सनातन संस्थापर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है । विश्व हिन्दू परिषद तथा अन्य सभी हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन इसकी तीव्र निंदा करते हैं । हम सनातन संस्थापर प्रतिबंध लगने नहीं देंगे । विश्व हिन्दू परिषद के यहां के नेता श्री. रमेश बाबू ने ऐसा प्रतिपादित किया । यहां आयोजित आंदोलन में वे ऐसा बोल रहे थे । समाजसहायता तथा राष्ट्रहित का कार्य करनेवाली सनातन संस्था, हिन्दू जनजागृति समिति तथा अन्य समविचारी संगठनों को झूठे प्रकरणों में फंसाकर उनपर प्रतिबंध लगाने के षड्यंत्र के विरुद्ध यह आंदोलन चलाया गया । इस आंदोलन में वीरशिवप्पनायक अभिमानी बळग, केसरी पडे, विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू जनजागृति समितिसहित अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के २९० से भी अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पुणे में 9 हजार हिन्दुओं की उपस्थिति...
सनातन के साधक एवं अधिवक्ता को डॉ. दाभोलकर हत्या प्रकरण में फंसाकर सनातन संस्था को...
सनातन संस्था के अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर की गिरफ्तारी निंदनीय ! – श्री. राजेश क्षीरसागर, विधायक,...
सनातन का कार्य दीपस्तंभ के समान तथा सभी के लिए प्रेरणादायी !
सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुद्ध ढोंगबाजी !
सनातन संस्था की सहायता के लिए सदैव सिद्ध हूं ! – श्री. प्रशांत सातव, भाजपा