
यवतमाळ (महाराष्ट्र) : राष्ट्र एवं धर्मरक्षा ही हमारा ब्रीदवाक्य है । सनातन संस्था हमारा ही कार्य कर रही है, इसपर हमें गर्व है । हम सनातन संस्था के साथ खडे हैं । महाराष्ट्र के राजस्व राज्यमंत्री तथा शिवसेना नेता श्री. संजय राठोड ने ऐसा प्रतिपादित किया ।
निस्वार्थ भाव से राष्ट्र एवं धर्मरक्षा का कार्य करनेवाली सनातन संस्थापर प्रतिबंध न लगाया जाए तथा श्री गणेशमूर्तियों के विसर्जन के लिए तात्कालिन हौजों का उपक्रम न चलाया जाए, इन मांगों को लेकर हिन्दू जनजागृति समिति की एार से वाशिम जिले के जनपदमंत्री तथा शिवसेना नेता श्री. संजय राठोड को ७ सितंबर को निवेदन सौंपा गया । उस समय श्री. राठोड ने यह आश्वासन दिया कि यवतमाळ नगर में तात्कालिन हौजों के कारण श्री गणेशजी के होनेवाले अनादर को रोकने के लिए श्री गणेशमूर्तियों के विसर्जन के लिए २ कुएं उपलब्ध करवाएंगे तथा इस संदर्भ में मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी से पत्रव्यवहार करेंगे । इस अवसरपर मंत्री श्री. राठोड ने समिति कार्यकर्ताआें के साथ विस्तार से चर्चा की । सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समलैंगिकता के विषय में दिए गए निर्णयपर श्री. राठोड ने खेद प्रकट कर उससे संस्कृति नष्ट होने की आशंका व्यक्त की ।
श्री. राठोड को निवेदन सौंपते समय हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. कैलास सुरसे तथा श्री. दत्तात्रय फोकमारे, साथ ही सनातन संस्था के श्री. रवी देशपांडे और श्री. सुधाकर कापसे उपस्थित थे ।
सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पुणे में 9 हजार हिन्दुओं की उपस्थिति...
सनातन के साधक एवं अधिवक्ता को डॉ. दाभोलकर हत्या प्रकरण में फंसाकर सनातन संस्था को...
सनातन संस्था के अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर की गिरफ्तारी निंदनीय ! – श्री. राजेश क्षीरसागर, विधायक,...
सनातन का कार्य दीपस्तंभ के समान तथा सभी के लिए प्रेरणादायी !
सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुद्ध ढोंगबाजी !
सनातन संस्था की सहायता के लिए सदैव सिद्ध हूं ! – श्री. प्रशांत सातव, भाजपा