
संजय केळकर, विधायक, भाजपा
ठाणे : सनातन का कार्य बहुत अच्छा है । चुनावों को सामने रखकर राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुछ लोग सनातन का विरोध कर रहे हैं । आज की स्थिति में यह प्रकरण न्यायप्रविष्ट है । हम न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा करेंगे तथा हमारे दल की जो रणनीति होगी, उसके अनुरूप हम भूमिका लेंगे । यहां के भाजपा विधायक श्री. संजय केळकर ने यह आश्वासन दिया । हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्य समन्वयक श्री. सुनील घनवट ने नालासोपारा प्रकरण तथा सनातनपर प्रतिबंध की मांग के संदर्भ में उनसे संवाद किया, उस समय वे ऐसा बोल रहे थे । इस संवाद में श्री. घनवट ने सनातन संस्था तथा सनातन के साधकों के साथ किस प्रकार से अन्याय किया जा रहा है, इस विषय में उन्हें विस्तार से बताया ।
सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पुणे में 9 हजार हिन्दुओं की उपस्थिति...
सनातन के साधक एवं अधिवक्ता को डॉ. दाभोलकर हत्या प्रकरण में फंसाकर सनातन संस्था को...
सनातन संस्था के अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर की गिरफ्तारी निंदनीय ! – श्री. राजेश क्षीरसागर, विधायक,...
सनातन का कार्य दीपस्तंभ के समान तथा सभी के लिए प्रेरणादायी !
सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुद्ध ढोंगबाजी !
सनातन संस्था की सहायता के लिए सदैव सिद्ध हूं ! – श्री. प्रशांत सातव, भाजपा