
मुंबई – माहिम मतदार संघ के विधायक श्री सदा सरवणकर ने कहा कि इससे पूर्व कांग्रेस के शासन में भी जब जब सनातन पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया गया, तब तब शिवसेना सनातन के समर्थन में दृढता से खडी थी, उसी प्रकार इस समय भी हम आपके साथ दृढता से खडे हैं । सनातन संस्था, हिन्दू जनजागृति समिति सहित अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों पर झूठे आरोप लगाकर प्रतिबंध की मांग की जा रही है । इसके विरोध में १ सितंबर को श्री. सरवणकर को निवेदन दिया गया । इस समय सनातन संस्था की महिला प्रवक्ता श्रीमती नयना भगत, हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र आैर छत्तीसगढ राज्य के संगठक श्री. सुनील घनवट, मुंबई समन्वयक श्री. सागर चोपदार ने हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों पर प्रतिबंध के षड्यंत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर वरिष्ठ शिवसैनिक श्री. श्याम चित्रे उपस्थित थे । इस समय उन्होंने पुनः कहा कि ‘हम आपके साथ हैं ।’
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पुणे में 9 हजार हिन्दुओं की उपस्थिति...
सनातन के साधक एवं अधिवक्ता को डॉ. दाभोलकर हत्या प्रकरण में फंसाकर सनातन संस्था को...
सनातन संस्था के अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर की गिरफ्तारी निंदनीय ! – श्री. राजेश क्षीरसागर, विधायक,...
सनातन का कार्य दीपस्तंभ के समान तथा सभी के लिए प्रेरणादायी !
सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुद्ध ढोंगबाजी !
सनातन संस्था की सहायता के लिए सदैव सिद्ध हूं ! – श्री. प्रशांत सातव, भाजपा