
मुंबई, ४ सितंबर (संवाददाता) – शिवसेना के विधायक श्री अजय चौधरी ने अपना मत व्यक्त करते हुए कहा कि, सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की जो मांग की जा रही है, उसके संबंध में मैं जानता हूं । मैंने सनातन के कार्यकर्ताआें को निकट से देखा है । वे एेसा कर ही नहीं सकते । आप बार बार बता रहे हैं कि वर्तमान प्रकरण में पकडे गए कार्यकर्ता सनातन के नहीं हैं, तब भी वे आपके संगठन के हैं, यह बताकर सनातन के विरोध में वातावरण बनाया जा रहा है । हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों पर लगाए जा रहे झूठे आरोप आैर सनातनसंस्था पर प्रतिबंध की मांग के संबंध में हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्य के संगठन श्री. सुनील घनवट ने विधायक श्री. अजय चौधरी से भेंट की तथा उन्हें इससे संबंधित निवेदन दिया । इस समय विधायक श्री अजय चौधरी ने कहा कि सनातन जैसे देशप्रेमी आैर राष्ट्रभक्त संगठन पर प्रतिबंध का प्रयास करने पर शिवसेना आपके साथ रहेगी ।
सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पुणे में 9 हजार हिन्दुओं की उपस्थिति...
सनातन के साधक एवं अधिवक्ता को डॉ. दाभोलकर हत्या प्रकरण में फंसाकर सनातन संस्था को...
सनातन संस्था के अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर की गिरफ्तारी निंदनीय ! – श्री. राजेश क्षीरसागर, विधायक,...
सनातन का कार्य दीपस्तंभ के समान तथा सभी के लिए प्रेरणादायी !
सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुद्ध ढोंगबाजी !
सनातन संस्था की सहायता के लिए सदैव सिद्ध हूं ! – श्री. प्रशांत सातव, भाजपा