ईश्वरीय कृपा और संतों के आशीर्वाद से सनातन संस्था गत २७ वर्षों से धर्मप्रसार का तेजस्वी कार्य कर रही है। संस्था का कोई भी उपक्रम आजतक बिना-अनुमति नहीं हुआ है । आजतक संस्था के विरूद्ध एक भी अपराध प्रविष्ट नहीं हुआ है । छोटा सा कृत्य भी योग्य और वैध मार्गसे करनेवाली संस्था को नालासोपारा में कथित बम मिलने के प्रकरण में प्रमाण के बिना उत्तरदायी मानना यह घोर अन्याय ही है ! तथाकथित आधुनिकतावादी, नेता और प्रसारमाध्यमों ने पिछले कुछ दिनों में आधुनिकतावादियों की हत्या सनातन ने ही की है, ऐसे मिथ्यारोप किए हैं। प्रत्यक्ष गृहमंत्री और अन्वेषण यंत्रणा ने भी सनातन के सम्मिलित होने के प्रमाण अबतक सामने न आने के संदर्भ में बताया है। ऐसा होते हुए भी मिथ्यारोप करते रहना यह षड्यंत्र है ! ईश्वरीय कृपा, धर्म का अधिष्ठान और राष्ट्र-धर्म प्रेमी समाज के आधार पर ही सनातन ने मार्गक्रमण किया है। वह ऐसे ही ऐरावत-समान होता रहेगा ! धर्मकी रक्षा करनेवाले की धर्म (ईश्वर) रक्षा करता
है, इस धर्मवचनानुसार सनातन इस अग्निपरीक्षा से निखकर बाहर निकलेगी !
सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पुणे में 9 हजार हिन्दुओं की उपस्थिति...
सनातन के साधक एवं अधिवक्ता को डॉ. दाभोलकर हत्या प्रकरण में फंसाकर सनातन संस्था को...
सनातन संस्था के अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर की गिरफ्तारी निंदनीय ! – श्री. राजेश क्षीरसागर, विधायक,...
सनातन का कार्य दीपस्तंभ के समान तथा सभी के लिए प्रेरणादायी !
सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुद्ध ढोंगबाजी !
सनातन संस्था की सहायता के लिए सदैव सिद्ध हूं ! – श्री. प्रशांत सातव, भाजपा