सनातन के समर्थन में ठाणें में एकत्रित १ हजार २०० से अधिक हिन्दुत्वनिष्ठों की चेतावनी !
निषेध फेरी में लगाए गए नारे
- हम सारे सनातन, सनातन !
- सनातन पर प्रतिबंध की मांग बंद करो ! बंद करो !

ठाणे – डॉ. दाभोलकर के साथ अन्य आधुनिकतावादियों की हुर्इ हत्याआें से संबंध जोडकर कुछ हिन्दूद्वेषी लोग आैर राजनीतिक दल सनातन संस्था को मिटाना चाहते हैं । अध्यात्म आैर हिन्दुत्व प्रसार में अग्रणी होने के कारण ही हिन्दूविरोधी शक्तियां सनातन संस्था का कार्य दबाना चाहती हैं । सनातन संस्था की कोर्इ भी अपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है, एेसी संस्था पर प्रतिबंध हम कदापि सहन नहीं करेंगे । सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास कर हिन्दुत्व का गला घोंटने का यह षड्यंत्र हम सफल नहीं होने देंगे, एेसी चेतावनी सनातन संस्था के समर्थन में मार्ग पर उतरे हिन्दुत्वनिष्ठों ने दी । २८ अगस्त को सनातन संस्था पर प्रतिबंध की मांग एवं हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की अपकीर्ति के विरोध में निकाले गए भव्य निषेध मोर्चे में १ हजार २०० से अधिक हिन्दुत्वनिष्ठ एकत्रित हुए थे । ‘हम सारे सनातन, सनातन !’, ‘सनातन पर प्रतिबंध की मांग बंद करें ! बंद करें !, एेसे नारे लगाकर ठाणे में मार्ग पर उतरे हिन्दुत्वनिष्ठों ने सनातन पर प्रतिबंध की मांग का जोरदार विरोध किया ।
सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पुणे में 9 हजार हिन्दुओं की उपस्थिति...
सनातन के साधक एवं अधिवक्ता को डॉ. दाभोलकर हत्या प्रकरण में फंसाकर सनातन संस्था को...
सनातन संस्था के अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर की गिरफ्तारी निंदनीय ! – श्री. राजेश क्षीरसागर, विधायक,...
सनातन का कार्य दीपस्तंभ के समान तथा सभी के लिए प्रेरणादायी !
सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुद्ध ढोंगबाजी !
सनातन संस्था की सहायता के लिए सदैव सिद्ध हूं ! – श्री. प्रशांत सातव, भाजपा