
आंदोलन में सहभागी हिन्दुत्वनिष्ठ
अकोला, ९ सितंबर (संवाददाता) : सनातन संस्थापर प्रतिबंध की मांग तथा हिन्दुत्वनिष्ठों के साथ किए जा रहे अन्याय के विरुद्ध यहां राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किया गया । इस आंदोलन में सनातन संस्था, हिन्दू जनजागृति समिति, अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन तथा अधिवक्ताआें ने सहभाग लिया । इस आंदोलन में नक्सली समर्थकों का उल्लेख विचारक तथा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में करनेवाले लोगों की भी निंदा की गई । इस अवसरपर अधिवक्ता गणेश परियाल ने कहा,मैं इस आंदोलन का संपूर्णरूप से समर्थन करता हूं । सनातन संस्था के विरुद्ध जो षड्यंत्र चलाया जा रहा है, उसकी मैं निंदा करता हूं । इसके लिए कोई भी सहायता आवश्यक हो, तो मैं सहायता के लिए सदैव सिद्ध हूं । शिवसेना पार्षद श्री. शशी चोपडे ने भी सनातन संस्था के अपना संपूर्ण समर्थन व्यक्त किया । समाज के लोगों ने इस अवसरपर बनाए गए निवेदनपर अपने हस्ताक्षर कर सनातन संस्था का समर्थन दिया । धर्माभिमानी सर्वश्री नागनाथ इंगळे, सौरभ शेंडे, शुभम् ताले, रवि, शुभम् ताले, अश्रय इंगळे, प्रेमनाथ शर्मा, रवि सारटे, संतोष सरफ तथा अनंता गाडेकर इस आंदोलन में सहभागी थे ।
सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पुणे में 9 हजार हिन्दुओं की उपस्थिति...
सनातन के साधक एवं अधिवक्ता को डॉ. दाभोलकर हत्या प्रकरण में फंसाकर सनातन संस्था को...
सनातन संस्था के अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर की गिरफ्तारी निंदनीय ! – श्री. राजेश क्षीरसागर, विधायक,...
सनातन का कार्य दीपस्तंभ के समान तथा सभी के लिए प्रेरणादायी !
सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुद्ध ढोंगबाजी !
सनातन संस्था की सहायता के लिए सदैव सिद्ध हूं ! – श्री. प्रशांत सातव, भाजपा