गोरक्षक वैभव राऊत तथा हिन्दुत्वनिष्ठों के विरुद्ध की जा रही
अन्यायपूर्ण कार्यवाही के विरुद्ध नालासोपारा में खुली जनसंवाद सभा !
गोमाता की रक्षा तथा हिन्दुत्व का कार्य करनेवाले वैभव राऊतपर
हमें गर्व हैं ! – नवीनचंद्र बांदिवडेकर, अध्यक्ष, अखिल भारतीय भंडारी समुदाय महासंघ
उपस्थित ग्रामवासियों का वैभव राऊत को संपूर्ण समर्थन !

बाईं ओर से सर्वश्री शिवकुमार पांडे, नवीनचंद्र बांदिवडेकर,
शिरीष चव्हाण, सागर चोपदार, अधिवक्ता बलराज कुलकर्णी तथा श्रीमती नयना भगत
नालासोपारा (जनपद पालघर, महाराष्ट्र), ९ सितंबर (संवाददाता) : जो गोमाता की रक्षा करता है, उसे आतंकी कहा जाता है, इसपर हमें आश्चर्य होता है । यदि किसी के साथ अन्याय हो रहा हो, तो हम उसे सहन नहीं करेंगे । हमें जो सहयोग करना है, वह हम करेंगे । हम न्यायालय में विश्वास करते हैं । हम यह आशा करते हैं कि वैभव राऊत शीघ्र ही निर्दोष मुक्त होंगे । भंडारी समुदाय अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करनेवाला समुदाय है । वैभव राऊत इसी भंडारी समुदाय के हैं; केवल इसलिए नहीं, अपितु वे गोमाता की रक्षा करनेवाले तथा हिन्दुत्व का कार्य करनेवाले हैं, इसपर हमें गर्व है । हमारा उन्हें संपूर्ण समर्थन है । अखिल भारतीय भंडारी समुदाय महासंघ के अध्यक्ष श्री. नवीनचंद्र बांदिवडेकर ने ऐसा प्रतिपादित किया । नालासोपारा के धनंजय टॉकीज सभागार में गोरक्षक श्री. वैभव राऊत के समर्थन में तथा अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताआें के साथ की जा रही अन्यायपूर्ण कार्यवाही के विरुद्ध ९ सितंबर को आयोजित खुली जनसंवाद सभा में वे ऐसा बोल रहे थे । इस अवसरपर व्यासपीठपर शिवसेना के पूर्व जनपदप्रमुख श्री. शिरीष चव्हाण, हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. शिवकुमार पांडे, हिन्दू विधिज्ञ परिषद के अधिवक्ता बलराज कुलकर्णी, हिन्दू जनजागृति समिति के मुंबई जनपद समन्वयक श्री. सागर चोपदार तथा सनातन संस्था की प्रवक्ता श्रीमती नयना भगत उपस्थित थीं । इस सभा में सोपारा तथा वसई गांव के ३५० से भी अधिक हिन्दू उपस्थित थे ।
वास्तविक अपराधियों को पकडने के लिए नहीं,
अपितु सनातनपर प्रतिबंध लगे; इसके लिए दाभोलकर-पानसरे
परिजनों द्वारा पुलिस प्रशासनपर दबाव ! – श्रीमती नयना भगत, प्रवक्ता, सनातन संस्था
दाभोलकर-पानसरे हत्याआें के वास्तविक अपराधी पकडे जाएं; इसके लिए उनके परिजनों ने पुलिस प्रशासनपर कभी दबाव बनाने का प्रयास नहीं किया; परंतु केवल सनातन संस्थापर प्रतिबंध लगाने के लिए वे पुलिस प्रशासनपर दबाव बना रहे हैं । आज विविध समाचारवाहिनियों द्वारा सनातन को अपकीर्त किया जा रहा है । सनातन के प्रवक्ता तथा साधक इस वैचारिक आतंक का प्रतिवाद कर रहे हैं । भारत हिन्दू राष्ट्र बननेतक सनातन संस्था अपना वैचारिक संघर्ष करती ही रहेगी ।
हम वैभव राऊत को न्याय दिलाकर ही रहेंगे !
– अधिवक्ता बलराज कुलकर्णी, हिन्दू विधिज्ञ परिषद
आतंकवादविरोधी पुलिस दल ने ८ अगस्त को वैभव राऊत को बंदी बनाया; परंतु वास्तव में १० अगस्त को बंदी बनाए जाने का दिखाया गया । वैभव राऊत को किस न्यायालय में ले जाया जा रहा है, यह भी ठीक से नहीं बताया गया । अन्वेषण विभागों द्वारा आरोपी को अधिवक्ता चुनने के मौलिक अधिकार से वंचित रखने का प्रयास किया गया । हम वैभव राऊत को न्याय दिलाकर ही रहेंगे । हम सभी वैभव राऊत को संपूर्ण समर्थन दें । हिन्दुत्वनिष्ठों के साथ यह अन्याय हो रहा है, इसपर हिन्दू भाई विचार करें ।
हिन्दुत्वनिष्ठ विचारों का शासन होते हुए भी वैभव राऊत
का उत्पीडन किया जाना, हिन्दुत्व के कार्य करनेवालों के
लिए दुर्भाग्यजनक ! – शिरीष चव्हाण, पूर्व जनपदप्रमुख, शिवसेना, पालघर
वैभव राऊत को घर में विस्फोटक रखने के कथित प्रकरण में फंसाया गया है । वैभव राऊत कट्टर हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता हैं । उनके जैसे हिन्दुत्व का कार्य करनेवालों का दुर्भाग्य यह कि आज हिन्दुत्वनिष्ठ सरकार के होते हुए भी उनका उत्पीडन किया जा रहा है, इसका हमें संदेह है । हम सभी लोग वैभव राऊत तथा उनके परिजनों के साथ दृढता के साथ खडे हैं ।
नक्सलियों का पक्ष लिया जाता है; परंतु गोरक्षक वैभव
राऊत को आतंकी प्रमाणित किया जाता है ! – शिवकुमार पांडे, हिन्दुत्वनिष्ठ
आज देश में नक्सलवाद की समस्या गंभीर होते हुए भी नक्सलियों को बंदी बनाए जानेपर उनका पक्ष लेने के लिए अनेक राजनीतिक दल, तथाकथित विचारक तथा स्वघोषित सामाजिक कार्यकर्ता आगे आते हैं; परंतु वैभव राऊत जैसे हिन्दुत्वनिष्ठ तथा गोरक्षक को तुरंत ही आतंकी प्रमाणित किया जाता है । हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताआें को न्याय दिलाने के लिए परिश्रम लेनेवाले अधिवक्ता संजीव पुनाळेकरपर आतंकी तथा नक्सलियों को खुला समर्थन देनेवाले राजनेता तथा प्रसारमाध्यम प्रश्न उपस्थित कर रहे हैं, यह क्षोभजनक है ।
हिन्दुत्व तथा गोरक्षा का कार्य न हो; इसके लिए हिन्दुत्वनिष्ठ
संगठनों को अपकीर्त करने का षड्यंत्र ! – सागर चोपदार, हिन्दू जनजागृति समिति
सोपारा तथा वसई गांव के हिन्दू भाई गणेशोत्सव की सिद्धता में व्यस्त है; अपितु वैभव राऊत के समर्थन में बडी संख्या में हिन्दू भाई एकजूट हो रहे हैं, यह प्रशंसनीय है । आज हिन्दुत्व तथा गोरक्षा का कार्य न हो; इसके लिए हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताआें को बंदी बनानकर हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों को अपकीर्त करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है । जिनके विरुद्ध विविध घोटालों के आरोप हैं, वे हिन्दुआें को आतंकी प्रमाणित करने का प्रयास कर रहे हैं ।
सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पुणे में 9 हजार हिन्दुओं की उपस्थिति...
सनातन के साधक एवं अधिवक्ता को डॉ. दाभोलकर हत्या प्रकरण में फंसाकर सनातन संस्था को...
सनातन संस्था के अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर की गिरफ्तारी निंदनीय ! – श्री. राजेश क्षीरसागर, विधायक,...
सनातन का कार्य दीपस्तंभ के समान तथा सभी के लिए प्रेरणादायी !
सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुद्ध ढोंगबाजी !
सनातन संस्था की सहायता के लिए सदैव सिद्ध हूं ! – श्री. प्रशांत सातव, भाजपा