
व्यासपीठ पर बोलते हुए श्री. राधाकृष्णन
चेन्नई – यहां स्थित कुयपेट्टई में शिवसेना की आेर से हाल ही में आयोजित बैठक में हिन्दुत्वनिष्ठ नेताआें ने सनातन संस्था को समर्थन दर्शाया । इस बैठक में स्वर्गीय भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजली समर्पित की गर्इ । शबरीमला मंदिर के प्रकरण में न्यायालयीन आदेश के संबंध में चिंता व्यक्त की गर्इ तथा सनातन संस्था पर प्रतिबंध की मांग करनेवाले हिन्दूद्वेषियों का निषेध किया गया ।.
इस बैठक में शिवसेना के नेताआें सहित अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के लगभग ५० पदाधिकारी उपस्थित थे । हिन्दू जनजागृति समिति की आेर से पू. (श्रीमती) उमा रविचंद्रन् उपस्थित थीं । इस समय वे बोलीं कि ‘‘साम्यवादियों आैर कथित विचारकों ने सनातन प्रतिबंध लगाने के लिए बडा षडयंत्र रचा है । प्रसारमाध्यमों द्वारा एक पक्षीय समाचार प्रसारित किए जा रहे हैं ।’’ इस अवसर पर अध्यक्ष श्री. राधाकृष्णन ने कहा कि श्रीगणेश मूर्ति की स्थापना करने की अनुमति देने के लिए नाहक शर्तें लगानेवाली वर्तमान तमिलनाडु सरकार का सत्य रूप उजागर हो गया है । श्री. राधाकृष्णन ने कहा कि शिवसेना इस प्रकार की अनेक नुक्कड सभाएं आयोजित करनेवाली है ।
सनातन संस्था के रौप्य महोत्सव के उपलक्ष्य में पुणे में 9 हजार हिन्दुओं की उपस्थिति...
सनातन के साधक एवं अधिवक्ता को डॉ. दाभोलकर हत्या प्रकरण में फंसाकर सनातन संस्था को...
सनातन संस्था के अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर की गिरफ्तारी निंदनीय ! – श्री. राजेश क्षीरसागर, विधायक,...
सनातन का कार्य दीपस्तंभ के समान तथा सभी के लिए प्रेरणादायी !
सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुद्ध ढोंगबाजी !
सनातन संस्था की सहायता के लिए सदैव सिद्ध हूं ! – श्री. प्रशांत सातव, भाजपा