‘घर की मुर्गी दाल बराबर’, कहावत को चरितार्थ करनेवाले भारत के हिन्दू !

‘पूरे विश्व के जिज्ञासु चिरंतन आनंद की प्राप्ति हेतु अध्यात्म सीखने के लिए संसार के अन्य किसी भी देश में नहीं जाते, भारत आते हैं , जबकि भारतीय केवल सुखप्राप्ति के लिए अमेरिका, इंग्लैंड इत्यादि देशों में जाते हैं !’ – सच्चिदानंद परब्रह्म (डॉ.) जयंत आठवले

हिन्दू राष्ट्र एवं अहंकार निर्मूलन !

‘हिन्दू राष्ट्र में अहंकार बढानेवाली व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सीमाएं होंगी तथा सामाजिक स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा बढानेवाली तथा उसके माध्यम से अहं नष्ट कर ईश्वरप्राप्ति करानेवाली समष्टि साधना की प्रधानता होगी !’ – सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले

हिन्दू धर्म की महिमा !

‘कहां माता-पिता को भी कूडे के समान वृद्ध आश्रम में भेज देनेवाली पश्चिमी विचारधारा की आज की पीढी और कहां ‘यह पूरा विश्व ही मेरा घर है’, ऐसा सिखानेवाली हिन्दू धर्म की अभी तक की पीढियां !’ – सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले

रज-तम का प्रदूषण ही सभी प्रदूषणों का मूल है !

‘ध्वनि-प्रदूषण, जल-प्रदूषण, वायु- प्रदूषण इत्यादि के विषय में सदैव समाचार आते हैं; परंतु उनके मूल में निहित रजतम के प्रदूषण की ओर धर्मशिक्षा के अभाव में किसी का भी ध्यान नहीं जाता !’ – सच्चिदानंद परब्रह्म डॉक्टर आठवले

संतों का महत्त्व !

‘कहां पूर्णतः अपनी देख-रेख में रहनेवाले अपने एक या दो बच्चों पर भी सुसंस्कार करने में असक्षम आजकल के अभिभावक और कहां अपने सहस्रों भक्तों पर साधना का संस्कार करनेवाले संत एवं गुरु !’ – सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले

धर्म कार्य करने का महत्त्व !

‘किसी जाति अथवा पंथ का कार्य करनेवालों का कार्य तात्कालिक होता है, परन्तु धर्म का मानवजाति के लिए किया जानेवाला कार्य स्थल एवं काल की सीमाओं के परे होता है ।’ – सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले

जागृत हिन्दुओं को दिशा देना आवश्यक है !

‘सक्रिय हिन्दुओं, निद्रित हिन्दुओं को जागृत करने में समय व्यर्थ करने की अपेक्षा अब जागृत हिन्दुओं को दिशा देने का कार्य करो । तभी आप निकट आए आपातकाल से बचेंगे और हिन्दू राष्ट्र की स्थापना कर पाएंगे !’ – सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले

आगामी ‘हिन्दू राष्ट्र’ में सरकारी नौकरी में भर्ती का मापदंड !

‘पुलिस तथा सेना में ही नहीं, प्रशासन में सभी को भर्ती करते समय हिन्दू राष्ट्र में ‘राष्ट्र एवं धर्म के प्रति प्रेम’ सबसे बडा घटक माना जाएगा !’ – सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले

भारत की शोकांतिका !

‘भ्रष्टाचार उजागर करनेवाले प्रशासकीय अधिकारी अथवा कर्मचारी दिखाओ और एक लाख रुपए पाओ’, ऐसी घोषणा करने पर भी क्या कभी किसी को वह पुरस्कार मिलेगा ? – सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले

संतों की तुलना में नेताओं का महत्त्व शून्य है !

‘नेता जनता को पैसा देकर अथवा वाहन की सुविधा देकर सभा में बुलाते हैं । इसके विपरीत संतों के पास तथा धार्मिक उत्सव में बिना बुलाए लाखों की संख्या में भक्त आते हैं और धन अर्पण करते हैं ! इससे यह ध्यान में आता है कि संतों की तुलना में नेताओं का महत्त्व शून्य है … Read more