
मडगाव विस्फोट के प्रकरण में सनातन संस्था के ६ निर्दोष साधकों को फंसाने का प्रयत्न गोवा की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने किया था । चार वर्ष अकारण कारावास भोगने के पश्चात विशेष न्यायालय ने सनातन संस्था के इन सभी साधकों को निर्दोष मुक्त किया था । इससे संबंधित अपील पर सुनवाई करते समय आज मा. मुंबई उच्च न्यायालय के गोवा खंडपीठ ने विशेष न्यायालय का निर्णय कायम रखते हुए सभी आरोपियों को निर्दोष मुक्त किया है । हम न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत करते हैं । इस निर्णय के कारण सनातन संस्था का निर्दोषत्व पुनः एक बार सिद्ध हुआ है । भगवा आतंकवाद का मिथ्या प्रचार करनेवालों को यह करारा थप्पड है ।
आपका नम्र,
श्री. चेतन राजहंस,
राष्ट्रीय प्रवक्ता, सनातन संस्था.
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
पानसरे हत्या प्रकरण में फंसाए गए निर्दोष समीर गायकवाड का निधन यह व्यवस्था द्वारा ली...
सनातन संस्था की निर्दोषिता फिर से सिद्ध, ‘हिंदू आतंकवाद’ के षड्यंत्र का पर्दाफाश
मालेगांव, 7/11 और दाभोलकर प्रकरण में राजनीतिक हस्तक्षेप का खुलासा मीरा बोरोवनकर करें ! – सनातन संस्था की...
सनातन संस्था को ‘आतंकवादी’ कहने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को 10 करोड़...
30 नवंबर को सनातन संस्था के रजत जयंती समारोह में प.पू. गोविंददेव गिरि महाराज का...