जबलपुर के ‘आषाढी कार्तिकी वारी महामंडल’ का प्रशंसनीय उपक्रम !
जबलपुर (मध्य प्रदेश) – यहां की आषाढी कार्तिकी वारी (फेरी) महामंडल की ओर से प्रतिवर्ष वारी समारोह अत्यंत अच्छी तरह से मनाया जाता है । वर्तमान लॉकडाउन में वारी समारोह करना संभव न होने से विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम परिचय ‘संतों का …’ का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में ‘परात्पर गुरु डॉ. जयंत आठवलेजी का जीवन चरित्र एवं अलौकिक कार्य’ विषयपर सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस ने अपने विचार व्यक्त किए ।
उसके साथ ही श्री. राजहंस ने उपस्थित जिज्ञासुओं को श्री विठ्ठल एवं वारी के संदर्भ में परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी द्वारा रखे गए शास्त्रीय ज्ञान से अवगत कराया । दर्शकों को भी यह कार्यक्रम बहुत भा गया । इस कार्यक्रम के लिए आषाढी कार्तिकी वारी महामंडल के संयोजक श्री. संतोष गोडबोले का सहयोग मिला ।
आध्यात्मिक उपचारों के संदर्भ में यह ध्यान रखें !
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने...
सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
सनातन संस्था के नाम से आनेवाले फर्जी ई-मेल से सावधान रहें !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
सनातन आश्रम, रामनाथी के भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘आयुष्य होम’ !