
सनातन आश्रम, रामनाथी (गोवा) : ‘परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी को दीर्घायु प्राप्त हो, पंचमहाभूतों के प्रकोप से साधकों की रक्षा हो तथा हिन्दू राष्ट्र स्थापना के कार्य में उत्पन्न सभी बाधाएं दूर हों; इसके लिए प.पू. आबा उपाध्येजी की आज्ञा से १२ सितंबर २०१९ को रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम में भावपूर्ण वातावरण में पंचमहाभूत यज्ञ किया गया । सनातन पुरोहित पाठशाला के संचालक श्री. दामोदर वझेगुरुजी तथा सनातन पुरोहित पाठशाला के पुरोहितों ने इस यज्ञ का पौरोहित्य किया ।
आरंभ में सनातन संस्था की सद्गुरु (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी ने यज्ञ का संकल्प लिया । ५ कलशोंपर रखी गई चांदी की प्रतिमाओंपर पंचतत्त्व का आवाहन किया गया । उसके पश्चात पृथ्वी, आप, तेज, वायु एवं आकाश इन पंचमहाभूतों के लिए हवन किया गया । पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया या । इस यज्ञ में सनातन संस्था के संत और आश्रम के साधक उपस्थित थे ।
संकटकाल में पंचमहाभूतों की आराधना का महत्त्व
समस्त सृष्टि एवं मनुष्य की उत्पत्ति पंचमहाभूतों के तत्त्व से ही हुई है । अनीति के कारण पंचमहाभूतों ने अपनी शांति को छोडकर अपना क्षुब्ध रूप दिखाना आरंभ किया है और इसी के कारण ही बार-बार भूकंप, अतिवृष्टि, बाढ, सुनामी, सूखा आदि प्रकोप बढ रहे हैं । कई लोग इन आपदाओं की बलि चढ रहे है । ये सभी लक्षण पृथ्वी (मनुष्य प्राणि) के विनाश का आरंभ है । इसके लिए अन्य देवताओं की भांति पंचमहाभूतों की आराधना करना भी आवश्यक है । – प.पू. सदानंद महाराज (प.पू. आबा उपाध्येजी के माध्यम से)
आध्यात्मिक उपचारों के संदर्भ में यह ध्यान रखें !
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने...
सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
सनातन संस्था के नाम से आनेवाले फर्जी ई-मेल से सावधान रहें !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
सनातन आश्रम, रामनाथी के भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘आयुष्य होम’ !