भारतीय संगीत और उसमें भी मंत्रजप का महत्त्व इतने वर्ष पश्चात ध्यान में आना भी कुछ कम नहीं !

जयपुर : राजस्थान के सरकारी चिकित्सालयों में प्रसवपीडा सहन करनेवाली महिलाओं की पीडा न्यून होनेवाली है । ऐसी महिलाओं को संगीत चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत गायत्री मंत्र सुनाया जाएगा । इसे ‘साऊंड हिलींग थेरपी’ कहा जाता है । राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसे ‘लक्ष्य’ यह नाम दिया है । इसके अंतर्गत इन महिलाओं को सुबह गायत्री मंत्र और उसके पश्चात दिनभर में पुराना भारतीय संगीत सुनाया जाएगा । देहली राज्य सरकार ने जनवरी २०१९ में ‘हैपीनेस थेरपी’ नाम से इस चिकित्सा पद्धति का आरंभ किया है ।
१. इस थेरपी से प्रसव हेतु सरकारी चिकितसालय में प्रविष्ट महिलाओं का मानसिक एवं शारीरिक तनाव दूर होने में सहायता मिलेगी । साथ ही उनके मन में सकारात्मक ऊर्जा भी उत्पन्न होगी । जन्मनेवाले नवजात बच्चेपर भी इसका अच्छा परिणाम होगा ।
२. इस प्रकार की थेरपी का उपयोग अमेरिका और युरोप में भी किया जा रहा है । कुछ देशों में तो डॉक्टरों के दल में एक संगीत चिकित्सा विशेषज्ञ भी होता है, जो संगीत के माध्यम से चिकित्सा कर रोग ठीक करता है ।
३. विशेषज्ञों के मत के अनुसार गर्भावस्था के समय महिलाएं गंभीर शारीरिक एवं मानसिक पीडाएं सहन करती हैं । इस अवधि में दुर्बलता एवं अन्य कारणों से महिलाओं में चिढचिढाहट उत्पन्न होती है । इसे दूर करने में संगीत चिकित्सा पद्धति प्रभावशाली है ।
स्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...