अनुक्रमणिका
१. तेलीय पदार्थ गिरने पर
‘फर्श पर तैलीय पदार्थ गिरा हो, तो सर्वप्रथम सूखे कपडे से उसे पोछ लें । इससे फर्श पर पडा हुआ तेल अथवा घी अन्यत्र फैलेगा नहीं । तदुपरांत छोटे से बर्तन में पानी लेकर उसमें ‘डिटर्जंट पाउडर’ मिलाएं । इस पानी को उबालें । तदुपरांत उसमें कपडा भिगोने डालें । फिर इस पानी को उबालें । तदुपरांत उसमें कपडा भिगोकर-भिगोकर उससे फर्श पोछें । कपडे से तेल अथवा घी सहजता से निकल जाएगा । तदुपरांत स्वच्छ पानी से पुन: एक बार फर्श पोछ लें । फर्श पहले की भांति स्वच्छ एवं चमकने लगेगी ।
२. चाय के दाग पर उपाय
एक बर्तन में पानी लें । उसमें थोडा नमक डालें एवं उस पानी से फर्श पोछें । दाग निकल जाएंगे एवं फर्श भी स्वच्छ हो जाएगी ।
२ अ. चाय के दाग सूख गए हों तो क्या करें ?
रसोईघर की फर्श पर अनेक दाग पडते हैं । सब्जियां काटते समय सब्जी का रस फर्श पर गिरता है तो दाग पड जाते हैं । वे पानी से पोछने पर भी नहीं निकलते हैं । ऐसे समय पर जिस भाग पर दाग है, उस पर थोडा-सा स्पिरीट डालें और रुई के फोहे से पोछें । दाग जाने पर उतना ही भाग पुन: पानी से पोछ लें ।
३. पेन में भरते समय स्याही के गिरने पर
पेन में स्याही भरते समय, उसके फर्श पर गिरने पर उसे पहले पानी से पोछ लें । फिर भी दाग रह जाए, तो थोडा-सा कच्चा दूध उस पर डाल दें और उस भाग को ब्रश से घिसें । तदुपरांत पुन: पानी से धो लें । स्याही का दाग निकल चुका होगा ।
४. रंग के दाग ऐसे निकालें !
हम घर की पुताई-रंगाई करते हैं । रंग से घर की शोभा बढती है । रंगाई करनेवाले भले ही कितना भी ध्यान रखें, तब भी रंग के छोटे-छोटे ठिपके कहीं न कहीं फर्श पर पड ही जाते हैं । रंगपंचमी के दिन तो एक-दूसरे पर रंग डालते समय रंगों के दाग फर्श पर पडते ही हैं । तब जो उपाय स्याही के दाग निकालते समय करने हैं, वही उपाय रंग निकालने के लिए भी करें ।
४ अ. रीठे का उपयोग करें !
फर्श पर (टाईल्सपर) दाग पडने से उसे स्वच्छ करने का सरल उपाय है रीठे का उपयोग करना । चांदी के आभूषणों को स्वच्छ करने के लिए रीठे के पानी का उपयोग करते हैं । फर्श स्वच्छ करने के लिए यह पानी उपयोगी होता है । रीठे का पावडर पानी में डालकर पानी उबालें, उस पानी से फर्श पोछें । फर्श स्वच्छ भी होगी और चमकने भी लगेगी ।
५. फर्श पर काई जमने से फिसलन हो जाने पर
पानी अथवा पानी का अंश अधिक रहने से फर्श पर काई जम जाती है । ऐसी फर्श पर पैर पडने से फिसल कर गिरने की संभावना होती है । ऐसे में फिसलन के स्थान पर बेसन छिडक दें और कुछ घंटों के उपरांत उसे कपडे धोनेवाले ब्रश से घिसें । फर्श की फिसलन दूर होगी और वह स्वच्छ हो जाएगी ।’
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी की कृपा से वैद्यकीय व्यवसाय के माध्यम से किए साधना के...
वेद और भारतीय तत्वज्ञान ही जगत् को शांति का मार्ग दिखा सकते हैं ! –...
केवल दर्शनमात्र से ही मनुष्य के पापों को नष्ट करनेवाली नर्मदामाता !
विश्वगुरु भारत द्वारा संपूर्ण संसार को दी गई अद्भुत अविष्कारों की देन !
वर्षा ऋतु में सात्त्विक और दैवी तत्त्व प्रक्षेपित करनेवाले वृक्ष लगाएं !
जादूटोना विरोधी कानून सम्मत कराने के दबाव से डॉ. दाभोलकर की हत्या हुई होगी