
रामनाथी (गोवा) : ३१ जुलाई की सायं होशियारपुर, पंजाब के विख्यात भृगुसंहिता और शिवसंहिता वाचक डॉ. विशाल शर्मा और नाथद्वारा, राजस्थान के भृगुसंहिता वाचक डॉ. सुनील चोपडा का आश्रम में शुभागमन हुआ ।
सनातन के संत पूज्य डॉ. मुकुल गाडगीळ और सद्गुरु (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळ ने मंगलवाद्यों की धुन तथा वेदोच्चारसे पवित्र हुए वातावरण में भृगुसंहिता और शिवसंहिता का आश्रम में स्वागत और पूजन किया । इस अवसर पर डॉ. विशाल शर्मा ने उत्स्फूर्तता से अपने पास का डमरू बजाया जिससे वातावरण शिवमय हो गया । इस समय सनातन के साधकों के साथ ही एसएसआरएफ के विदेशी साधक भी उपस्थित थे । यह अविस्मरणीय क्षण मानस-पटल पर अंकित करते हुए साधकों ने भृगु महर्षि और भगवान शिव की शरणागत भाव से मन-ही-मन पंचारती की और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की । तत्पश्चात सनातन के साधक श्री. गौरव सेठी ने डॉ. विशाल शर्मा और डॉ. सुनील चोपडा का शाल, नारियल और भेंटवस्तु देकर सम्मान किया ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...