

रामनाथी (गोवा) – ‘परात्पर गुरु डॉ. जयंत आठवलेजी को दीर्घायु प्राप्त हो, पंचमहाभूतों के प्रकोप से साधकों की रक्षा हो और हिन्दू राष्ट्र स्थापना में उत्पन्न सूक्ष्म की सभी बाधाएं दूर हों; इसके लिए पुणे के संत प.पू. आबा उपाध्येजी की आज्ञा से १८ अक्टूबर २०१९ को यहां के सनातन आश्रम में ‘पंचमहाभूत याग’ किया गया । सनातन पुरोहित पाठशाला के संचालक श्री. दामोदर वझेगुरुजी तथा पाठशाला के पुरोहितों ने इस याग का पौराहित्य किया । आरंभ में सनातन संस्था की सद्गुरु (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी ने संकल्प लिया । ५ कलशोंपर रखी गईं पृथ्वी, आप, तेज, वायु एवं आकाश की चांदी की प्रतिमाओं पर पंचमहाभूतों का आवाहन एवं पूजन किया गया । तत्पश्चात पंचमहाभूतों के लिए हवन किया या । पूर्णाहुति से इस याग का समापन हुआ । इस याग में सनातन संस्था के संत और आश्रम के साधक उपस्थित थे ।
प.पू. आबा उपाध्येजी ने इस प्रकार के ३ याग करने की आज्ञा की थी । उसके अनुसार १८ अक्टूबर को इस शृंखला का अंतिम याग किया गया ।
आध्यात्मिक उपचारों के संदर्भ में यह ध्यान रखें !
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने...
सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
सनातन संस्था के नाम से आनेवाले फर्जी ई-मेल से सावधान रहें !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
सनातन आश्रम, रामनाथी के भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘आयुष्य होम’ !