
देवद(पनवेल) : ‘राधे-कृष्ण’ की गूंज में सनातन के आश्रम में देवद गांव के गावकरी मंडल की दिंडी का सवाद्य आगमन हुआ । मंडल द्वारा हरिनाम सत्संग समारोह आयोजित किया गया था । दिंडी का यह १३ वा वर्ष है। उसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी दिंडीका आयोजन किया गया था ।
आश्रम में दिंडी का आगमन होने के पश्चात् आश्रम के साधक श्री. राजेंद्र सांभारे ने वीणाधारी का औक्षण तथा पाद्यपूजन किया । साथ ही तुलसीवृदांवन सिर पर धारण करनेवाली स्त्रियों का औक्षण श्रीमती कस्तुरी पट्टणशेट्टी ने किया । उस समय देवद के ह.भ.प. बामा महाराज भोपी, ह.भ.प. सुरेश महाराज, ह.भ.प. परशुराम वाघमारे तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। दिंडी में महिला तथा छोटे बालक भी सम्मिलित हुए थे । उस समय सभी को प्रसाद वितरित किया गया । आश्रम के श्री. शिवाजी वटकर ने दिंडी में उपस्थित सभी के
आभार प्रदर्शित किए ।
क्षणिकाएं
दिंडी का स्वागत करने हेतु आश्रम के प्रवेशद्वार से अंदर तक साधक हाथ जोडकर खडे थे ।
इसी प्रकार प्रतिदिन सनातन धर्म ऊंचाई बढती रहें ! – ह.भ.प. निवृत्ती महाराज मुंडे
आज हमेें सनातन के आश्रम में आने की संधी प्राप्त हुई । सनातन संस्था ही धर्म के संदर्भ की जनजागृति करने का विचार करती है । इस आश्रम में हम वारकरी परिवार का उत्साहपूर्ण वातावरण में तथा आंनद से स्वागत किया गया, उसके लिए उनके आभार ! सनातन धर्म तथा वारकरी संप्रदाय में अंतर नहीं किया जाता । इसी प्रकार प्रतिदिन सनातन धर्म ऊंचाई बढती रहें, यह प्रार्थना !
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...