इतनी शीघ्र कोरोना का प्रकोप न्यून होने की संभावना नहीं लग रही । राज्यकर्ता, प्रशासन, वैद्यकीय क्षेत्र ऐसे सर्व संबंधित घटक अपने-अपने ढंग से यह प्रकोप कम करने का प्रयत्न कर रहे हैं । समाज के लोग भयभीत हैं । उसका परिणाम समाजमन पर भारी मात्रा में हो रहा है । कुछ लोग आत्महत्या तक करने की भूमिका अपनाने की सोच रहे हैं । दूरदर्शन की विविध वाहिनियां, समाचारपत्र, ‘वॉट्सप’पर आनेवाले संदेश, पडोसियों से होनेवाला संवाद इत्यादि में प्रतिदिन ‘कोरोना’ विषय ही होता है । इसलिए समाजमन अधिक ही भयभीत हो रहा है । आज समाज को आधार की नितांत आवश्यकता है ।
पू. अशोक पात्रीकर
१. ‘भयभीत हुए समाज को प्रेम एवं आधार देने की नितांत आवश्यकता है, यह ध्यान में आना
कुटुंब के सदस्य अथवा सगे-संबंधियों को कोरोना होने की बात सुनकर कुटुंब के अन्य सदस्यों को चिंता होने लगती है । ऐसे समय में रोगी को प्रेम से आधार देने की आवश्यकता होती है । उसे कहना चाहिए ‘तुम अवश्य ठीक हो जाओगे । भगवान तुम्हारे साथ हैं । तुम भगवान का नाम लो । कुछ भी सहायता लगेगी, तो मैं करूंगा ।’ ऐसा प्रेमपूर्वक आधार देने की नितांत आवश्यकता है’, ऐसा ध्यान में आया है । केवल कोरोना होने पर ही नहीं, वैसे भी भयभीत हुए समाज को कोई भी इसप्रकार से आधार दे सकता है । समाज के विविध घटक यदि ऐसा प्रयत्न करेंगे, तो वह भगवान को निश्चित ही अच्छा लगेगा और उससे भी उनकी समष्टि साधना होगी ।
२. वैद्य, अधिवक्ता, शिक्षक, उद्योजक एवं
पुजारी समाज के लोगों को आधार देने का प्रयत्न करना चाहिए !
आधुनिक वैद्य रोगियों के लिए भगवान ही होता है । आज समाज में विविध चिकित्सापद्धतियों अनुसार उपचार करनेवाले वैद्य हैं । उन सभी का कोरोना उपचारों की सेवा में भले ही प्रत्यक्ष सहभाग न हो, तब भी वे यह सेवा कर सकते हैं । ऐसे वैद्य उनके पास सदैव आनेवाले रोगी अथवा परिसर की जनता को आधार देने की सेवा कर सकते हैं । ऐसे ही प्रयत्न अधिवक्ता अपने पक्षकार, अन्य अधिवक्ता अथवा परिचितों के लिए कर सकते हैं । शिक्षक उनके सहकारी एवं विद्यार्थियों के लिए ‘ऑनलाईन’ वर्ग लेते समय भी यह सेवा कर सकते हैं । मंदिर के पुजारी अथवा विश्वस्तों के मंदिर में आनेवाले भक्तों के लिए ‘ऑनलाईन’ बैठक लेकर अथवा व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें आधार दे सकते हैं । उद्योजक उनके कामगारों के लिए भी ऐसे प्रयत्न कर सकते हैं ।
३. सेवाभाव से अथवा कर्तव्य समझकर निरपेक्षता से
लोगों को आधार देने का प्रयत्न करनेवालों की उस कृति से समष्टि साधना होती है ।
आज केवल विविध घटकों के लोग ही नहीं, अपितु प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है । आज समाज में अनेक समाजसेवी संस्थाएं हैं । ‘भगवान ने समाजसेवा का यह अवसर दिया है’, ऐसा भाव रखकर वे यह सेवा कर सकते हैं । यह सर्व निरपेक्षभाव से करने पर उससे उनकी साधना होनेवाली है । यह सेवा करनेवालों को अन्यों को निरपेक्षता से सहायता करने का आनंद मिलेगा और समाज की भगवान और अध्यात्म पर श्रद्धा बढने में सहायता होगी ।
४. सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति समाज को दे रही है आधार !
‘समाज के लोगों को मानसिक बल मिले’, इस हेतु दी जानेवाली स्वसूचना सनातन संस्था द्वारा दैनिक ‘सनातन प्रभात’में प्रकाशित की गई हैं । सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति ‘तनावमुक्ति के लिए साधना की आवश्यकता’, इसके साथ ही ‘आपातकाल में साधना की आवश्यकता’, ऐसे विषयों पर प्रवचन आयोजित करती है । समाज के लोग उसका भी लाभ उठा सकते हैं ।
परात्पर गुरु डॉक्टरजी द्वारा सुझाए ये शब्दसुमन उनके श्रीचरणों पर कृतज्ञताभाव एवं शरणागतभाव से समर्पित करता हूं ।’
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...